scriptसोने के दाम में 330 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट, चांदीे की कीमत में भी गिरावट | Gold price reduce 330 rs and silver price down 300 rs on 22nd fed 2019 | Patrika News

सोने के दाम में 330 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट, चांदीे की कीमत में भी गिरावट

Published: Feb 22, 2019 02:45:59 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 330 रुपए लुढ़ककर 34,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 300 रुपए की गिरावट में 41,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।

Gold and silver price

सोने के दाम में 330 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट, चांदीे की कीमत में भी गिरावट

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंचे भाव पर जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 330 रुपए लुढ़ककर 34,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी घटने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आर्इ कमी से चांदी भी 300 रुपए की गिरावट में 41,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। आपको बता दें कि गुरुवार को सोने के दाम में इजाफा देखने को मिला था, जिसके बाद सोने के दाम रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गए थे।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम
लंदन का सोना हाजिर 6.50 डॉलर की गिरावट में 1,326.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 10.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फेडरल रिजर्व के इस साल कम से कम एक बार और ब्याज दर में बढ़ोतरी करने के संकेत से पीली धातु की चमक कम हुई है। इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से भी सुरक्षित निवेश में निवेशकों का रुझान घटा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 15.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गर्इ।

स्थानीय स्तर पर सोने आैर चांदी के दाम
वैश्विक गिरावट के बीच स्थानीय बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 330 रुपए लुढ़ककर 34,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 34,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,600 रुपए पर टिकी रही। इस दौरान चांदी में भी गिरावट रही। औद्योगिक मांग घटने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आर्इ कमी से चांदी हाजिर 300 रुपए सस्ती होकर 41,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। चांदी वायदा भी 340 रुपए की गिरावट में 40,160 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की गिरावट में क्रमश: 82 हजार और 83 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,500
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,350
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 41,360
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,160
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 82,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 83,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,600

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो