scriptतीन दिन में सोना हुआ 325 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता,700 रुपए प्रति किलो के साथ चांदी डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर | Gold price reduce 325 rs and silver price down 700 rs last 3 days | Patrika News

तीन दिन में सोना हुआ 325 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता,700 रुपए प्रति किलो के साथ चांदी डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर

Published: Mar 16, 2019 03:46:01 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

स्थानीय बाजार में 50 रुपए लुढ़कर दो महीने के निचले स्तर पर आया सोना।
चांदी 160 रुपए की गिरावट के साथ डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर आई।
पिछले तीन दिन में सोना 325 रुपए और चांदी 700 रुपए हुआ सस्ता।

Gold and silver price

तीन दिन में सोना हुआ 325 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता,700 रुपए प्रति किलो के साथ चांदी डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर

नर्इ दिल्ली। जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर दो महीने से ज्यादा के निचले स्तर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 160 रुपए फिसलकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। डॉलर की तुलना में रुपए में जारी मजबूती का असर स्थानीय बाजार पर दिखा रहा है। इससे सोने-चांदी में नरमी है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर इनमें तेजी बनी हुई है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना आैर चांदी के दाम
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार को वहाँ सोना हाजिर 6.30 डॉलर चमककर 1,302.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.20 डॉलर की गिरावट में 1,302.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चाँदी हाजिर 0.12 डॉलर चढ़कर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।

स्थानीय बाजार में सोना आैर चांदी के दाम
स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह 12 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरी मजबूती के साथ 26,400 रुपए पर टिकी रही। सोना तीन दिन में 325 रुपए सस्ता हो चुका है। इस दौरान चांदी के भाव भी 700 रुपए उतर चुके हैं। चांदी हाजिर शनिवार को 160 रुपए की गिरावट में 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम रह गर्इ। यह गत 07 मार्च के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 255 रुपए लुढ़ककर 38,085 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ तथा ये क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,060
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,890
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,010
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,085
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

ट्रेंडिंग वीडियो