scriptतीन दिन बाद महंगे हुए सोना-चांदी, त्योहारी सीजन में अभी और बढ़ेंगे दाम | Gold and silver price up on 10 September 2018 | Patrika News

तीन दिन बाद महंगे हुए सोना-चांदी, त्योहारी सीजन में अभी और बढ़ेंगे दाम

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2018 02:28:41 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

10 सितंबर 2018 को सोना-चांदी का बाजार भाव।

Gold and Silver

तीन दिन बाद महंगे हुए सोना-चांदी, त्योहारी सीजन में अभी और बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में पीली धातु की चमक फीकी पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर खुदरा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार 10 सितंबर 2018 को 200 रुपए की छलांग लगाकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग निकलने से चांदी में 175 रुपए की बढ़त रही और यह 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विश्लेषकों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय बाजार में जेवराती मांग बनी हुई है और सर्राफा कारोबारियों ने भी अपना स्टॉक बढ़ाने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे घरेलू स्तर पर पीली धातु की चमक बढ़ी है।
अमरीका-चीन विवाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत पर दो विपरीत कारकों का प्रभाव है। एक तरफ दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और अमरीका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में जल्द ही बढ़ोतरी किए जाने की आशंका हावी है, इससे पीली धातु पर दबाव है। दूसरी तरफ अमरीका और चीन के बीच जारी विवाद से वैश्विक पटल पर मची उथलपुथल पीली धातु के पक्ष में है, जिससे इसकी कीमत में जल्द ही सुधार की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.50 डॉलर की गिरावट में 1,194.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 0.5 डॉलर की गिरावट में 1,199.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.08 डॉलर की तेजी में 14.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
चांदी में प्रति किलो 175 रुपए की बढ़ोतरी

वैश्विक दबाव के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग में सुधार से सोना 200 रुपए की बढ़त में 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 175 रुपए की तेजी में 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा में 160 रुपए की बढ़त रही और यह 37,330रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72,000 रुपए और 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर पड़े रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,550

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,400

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,950
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,330

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो