scriptसोना-चांदी ने लगातार दूसरे दिन दिया बड़ा झटका, कीमतों में इतने रुपए की बढ़ोतरी | Gold and Silver price rise in delhi bullian market | Patrika News

सोना-चांदी ने लगातार दूसरे दिन दिया बड़ा झटका, कीमतों में इतने रुपए की बढ़ोतरी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2018 03:36:59 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

12 अक्टूबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी का भाव।

Gold and Silver

सोना-चांदी ने लगातार दूसरे दिन दिया बढ़ा झटका, कीमतों में इतने रुपए की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार 12 अक्टूबर को सोना 140 रुपए चमककर 32,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से चांदी भी 500 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.65 डॉलर की गिरावट में 1,218.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 5.90 डॉलर की लुढ़ककर 1,221.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु को बल मिला है। लेकिन, निवेशकों की मुनाफावसूली के दबाव में सोने के भाव लुढ़क गए हैं। अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना का दबाव भी पीली धातु पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट में 14.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग से सोना चमका

वैश्विक गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग बने रहने से सोना स्टैंडर्ड 140 रुपए चमककर 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,970 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में तेजी आने से चांदी हाजिर चार दिन की गिरावट से उबर पाई और यह 500 रुपए की बढ़त में 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 435 रुपए की तेजी में 38,905 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की तेजी का असर सिक्कों पर भी रहा और सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए चमककर क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,120

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,970

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,500
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,905

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो