scriptमुनाफावसूली के कारण सस्ते हुए सोना-चांदी, आज इतनी घट गई कीमत | Gold and Silver price down by 50 rupee in delhi bullian market | Patrika News

मुनाफावसूली के कारण सस्ते हुए सोना-चांदी, आज इतनी घट गई कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 19, 2018 04:19:58 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

19 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना चांदी का भाव।

gold price hike in Jaipur

gold price hike in Jaipur

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 50 रुपए की गिरावट के साथ 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 1.40 डॉलर फिसलकर 1,219.80 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 3.30 डॉलर की गिरावट में 1,219.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि पिछले चार सत्र में पीली धातु में तेजी के बाद सोमवार निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे सोने पर दबाव रहा। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी से सोने की गिरावट सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 14.38 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
चांदी में 50 रुपए की गिरावट

स्थानीय बाजार में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। गत दिवस की तेजी के बाद सोमवार को सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। सफेद धातु की मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 50 रुपए टूटकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा पांच रुपए की मामूली गिरावट के साथ 37,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,100

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,950

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,100
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,020

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो