script

ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि पेंच वर्क ने बने फिर से रोड

locationमंदसौरPublished: Mar 09, 2019 06:52:40 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि पेंच वर्क ने बने फिर से रोड

patrika

ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि पेंच वर्क ने बने फिर से रोड

मंदसौर । जिले के दलौदा से होकर धुंधडक़ा धमनार सडक़ का पेंच वर्क करने गए लोक निर्माण अधिकारियों का विरोध ग्रामीणों ने किया।ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि इस सडक़ का पेंच वर्क नहीं होगा। इसका फिर से निर्माण किया जाए। पहले भी पेंच वर्क हुआ तो कुछ ही दिनों में उखड़ गया। इसलिए सडक़ का पुन निर्माण होगा पेंच वर्क नहीं किया जाएगा। इसके बाद अधिकार लौट गए।
जानकारी के अनुसार दलौदा से होकर जाने वाली धुंधडक़ा-धमनार सडक़ के हाल बेहाल है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सडक़ का पेच वर्क किया गया था। 2 महीने बाद ही पुन: पूर्ववत स्थिति में आ चुकी है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सडक़ के पेच वर्क के लिए लेबर के सहित पहुंचे। कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रवि भटेवरा, दशरथ सरगरा, भरत राम माली, जनपद सदस्य मुकेश कुमावत, शंभू लाल सरगरा, अशोक मकवाना, बबलू धाकड़, भानु प्रताप सिंह ने अधिकारियों के सामने पेंच वर्क का विरोध किया। और पेंच वर्क करने से मना कर दिया। ग्रामीण युवाओं ने कहा कि इस सडक़ पर अब पेच वर्क नहीं होगा। यहां नई सडक़ ही बनेगी चाहे उसमें समय लगे। खराब सडक के चलते कई बार रात में दुर्घटनाएं हो चुकी है अगर पैच वर्क करने के लिए पुन: कोई आता है तो उसके सामानों की और मैटेरियल की हानि के जिम्मेदार स्वयं होंगे। इसके बाद ग्रामीण काफी देर तक खड़े रहे। फिर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लौटगए।

ट्रेंडिंग वीडियो