scriptसीईओ के नोटिस के बाद ग्राम पंचायतों ने राशि खर्च करने की ली सुध | Patrika News | Patrika News
मंदसौर

सीईओ के नोटिस के बाद ग्राम पंचायतों ने राशि खर्च करने की ली सुध

सीईओ के नोटिस के बाद ग्राम पंचायतों ने राशि खर्च करने की ली सुध

मंदसौरOct 08, 2018 / 04:16 pm

harinath dwivedi

patrika

सीईओ के नोटिस के बाद ग्राम पंचायतों ने राशि खर्च करने की ली सुध

मंदसौर । ग्राम पंचायतों में लाखों रूपए की राशि खर्च नहीं करने पर जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह ने सरपंचों को धारा 40 के तहत नोटिस जारी किए थे। इसके बाद सरपंचों ने ताबड़तोड़ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार करीब 100 से 120पंचायतों के द्वारा कार्यों की टीएस भेजी है। जिसका अनुबंध जिला पंचायत सीईओ द्वारा कर दिया गया है। जल्द ही इन सभी ग्राम पंचायतों में कार्य शुरु होगें।
करोड़ों राशि पंचायतों के पास
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार पंच परमेश्वर योजना और १४वें वित्त में पंचायतों को राशि दी जाती है। इसमें सीधे राशि ग्राम पंचायत के खाते में आती है। जिले में करीब १५० से अधिक ग्राम पंचायतों के पास कुल १५ से २५ करोड़ रूपए की राशि रखी है। इस राशि को लंबे समय से पंचायतों के द्वारा विकास कार्यों में खर्च नहीं की गई।
१२० कार्यों पर किया अनुबंध
जिला पंचायत के सीईओ आदित्य ङ्क्षसह ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम १९९३ की धारा ४० के तहत सभी को नोटिस जारी किया गया था। और १५ दिन में विकास राशि खर्च करने के निर्देश जारी किए थे। जिसमें सामने आया था करीब १५० में से करीब ३० से अधिक पंचायतों मेंं राशि खर्च हुई पर पोर्टल शो नहीं कर रहा है। वहीं शेष बची हुई करीब १०० से १२० पंचायतों के सरपंचों द्वारा कार्यांे की टीएस जिला पंचायत कार्यालय भिजवाई। जिस पर अनुबंध कर दिया गया है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक राशि खर्च नहीं करने वाले ५१ ग्राम पंचायतें मंदसौर जनपद पंचायत में है। इसके बाद सीतामऊ जनपद पंचायत की ४३ पंचायतें, मल्हारगढ़ जनपद पंचायत की 30 पंचायतें, गरोठ जनपद पंचायत की २० और भानपुरा जनपद पंचायत की १७ पंचायतें थी।
इनका कहना…
नोटिस के बाद करीब 100 से 120० कार्यों के अनुबंध करवा दिए गए है। यह अनुबंध तीन से चार तारीख को हो गए है। इनके कार्य शुरु होगें।
आदित्यसिंह, जिला पंचायत सीईओ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो