संस्था का बैनर ही महासंघ की ताकत
विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि स्व. दौलतराम पटेल ने संगठन का जो बीज ‘संगठन गढ़े चलो, सुपथ पर बढ़े चलो’ के मंत्र को लेकर बोया था वह चैरेवेती, चैरेवती के क्रम में एक विशाल वट वृक्ष बन गया है। इसकी ताकत इस संस्था का बैनर है। संस्था इस बैनर की गरिमा को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इस बैनर के लेटर पेड पर जो मांग या सुझाव शासन के लिए लिखे जाते है इसको मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भी तव्वजो दी जाती है। पेंशनरों की महापंचायत में सातवें वेतनमान की घोषणा इस बात का प्रमाण है। संगठन के बैनर पर राष्ट्र हित, सुदीर्घ एवं सुखी जीवन के अलावा नर सेवा-नारायण सेवा भी अंकित है। इसलिए संगठन बैनर की गरिमा के अनुसार सामाजिक समरसता के लिए भी कार्य करें। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिराराजदास सक्सेना, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंदसौर शाखा प्रतिनिधि मांगीलाल चौहान, महासंघ जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार त्रिपाठी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र पुराणिक, निरंजन भारद्वाज, डॉ. सुषमा सेठिया, गायत्री पारिख, जगदीशचन्द्र न्याती, अभय भटेवरा, ओमप्रकाश मिश्रा, अजीजुल्लाखान उपस्थित थे। संचालन जिला सचिव नन्दकिशोर राठौर ने किया। आभार केएल सोनगरा ने माना।