सांई मंदिर से निकली यात्रा
इस प्रतिमा की स्थापना के पूर्व कलश यात्रा बीपीएल चौराहा स्थित श्री सांई मंदिर से निकाली गई। इसमें समरसता मंच के सूरजमल गर्ग, विनोद मेहता, पशुपतिनाथ मंडलम अध्यक्ष राजेश सोलंकी, दीनदयाल दीक्षित, गोस्वामी समाज के महंत अरविंदपुरी, जिलाध्यक्ष मोहनपुरी द्वारा इसका शुभारंभ किया। यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित भगवान दत्त मंदिर पहुंची। जहां पर पूजन, अभिषेक, मंत्रोच्चार एवं महाआरती के साथ भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। साथ ही मंदिर हेतु भूमि क्रय करने वाले समाजजनों का सम्मान रामेश्वरपूरी रूपावली, महंत लक्ष्मणपुरी, महंत कैलाशगिरी, महंत कवरगिरी, महंत शिवगिरी भंडारिया, बगदीगिरी, बाबूगिरीजी, मंडल अध्यक्ष प्रेमगिरी, डॉ. सुरेश गिरीजी, संत बालुपुरीजी महाराज ने किया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी सहित सहित समाज के पदाधिकारियों के साथ ही समाजजन व अन्य मौजूद थे।