scriptVideo # इस बड़े मामले में भाजपा प्रदेश के हर जिले में सौंपेगी ज्ञापन | News | Patrika News

Video # इस बड़े मामले में भाजपा प्रदेश के हर जिले में सौंपेगी ज्ञापन

locationमंदसौरPublished: Jan 18, 2019 09:25:07 pm

Submitted by:

Rahul Patel

Video # इस बड़े मामले में भाजपा प्रदेश के हर जिले में सौंपेगी ज्ञापन

patrika

इस बड़े मामले में भाजपा प्रदेश के हर जिले में सौंपेगी ज्ञापन

मंदसौर.
नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि एक जननेता की सरेराह गोली मारकर हत्या हुई है। यह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती है। सरकार को अपना काम करना चाहिए। उसमें राजनीति नहीं होना चाहिए। एक के बाद एक लगातार घटनाएं हो रही है। पहले १५ साल तक चली सरकार में यह सबकुछ नियंत्रण में था। अब ऐसा क्या हुआ। दोषी सिर्फ दोषी होता है। वह पार्टी का नहीं होता है। उसे सजा मिलना चाहिए। पूरे प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे। हमारी कमजोरी नहीं समझे। यह प्रारंभ है। यह नहीं रुका तो हम सडक़ों पर उतरेंगे। वहंी मंदसौर नपाध्यक्ष बंधवार की हत्या के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मैं इस मामले में कोई राजनीति नहीं करना चाहता। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो कहा कि यह भाजपा का अंदरुनी मामला है, वह गलत है। हत्या किसी दल से जुड़ी नहीं होती। हत्या का दोषी- दोषी होता है। एक जननेता की हत्या हुई है। इसके षड्यंत्र के पीछे कौन है, यह पता लगना चाहिए। इसलिए उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा हूं। सत्ता नहीं है। इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कहना, लेकिन उन्होंने यह पार्टी का अंदरुनी मामला बताकर गलत किया है। मेरे पास जनता का विश्वास और भरोसा है और इसी के बल पर मैं जनता के लिए संघर्ष करुंगा। संघर्ष का माद्दा मुझमें है। बंधवार के हत्यारों को जल्द और कड़ी सजा मिले। यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मंदसौर ने एक ऐसा जननेता खोया है जो सबके दिलों में राज करता था। हर शहरवासी उन्हें प्यार करता था। चाय की दुकान गुमटी चौपाल और गरीब वर्ग के लिए खड़ा होने वाले जनसेवी और लोकप्रिय नेता की हत्या हुई है। वह दूसरी बार नपाध्यक्ष बने थे। आज उन्हें श्रंद्धाजलि देने पूरा शहर यहां मौजूद है। यह एक अपूर्णनीय क्षति है। इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। बड़े गौर से सुन रहा था जमाना तुम ही सो गए दास्तां कहते कहते। हम संकल्प लेते है। हत्यारे सजा पाए। कड़ा दंड उन्हें मिलें। कोई कसर नहीं छोडेंंगे। यह साधारण घटना नहीं। सरकार सबकी होती है, इसको ऐसा रंग नहीं देना चाहिए। हत्या- हत्या होती है। ऐसी सजा मिले की फिर सरेआम किसी और की हत्या नहंी हो। उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अन्याय हो तो संघर्ष करने का माद्दा है। जब तक सांस रहेगी। जनता के लिए संघर्ष करुंगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो