scriptनपाध्यक्ष की अंतिम यात्रा आज, पूर्व सीएम शिवराज सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल | News | Patrika News

नपाध्यक्ष की अंतिम यात्रा आज, पूर्व सीएम शिवराज सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

locationमंदसौरPublished: Jan 17, 2019 11:26:25 pm

Submitted by:

Rahul Patel

नपाध्यक्ष की अंतिम यात्रा आज, पूर्व सीएम शिवराज सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

patrika

नपाध्यक्ष की अंतिम यात्रा आज, पूर्व सीएम शिवराज सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

– नपाध्यक्ष बंधवार की गोली मारकर हत्या, बुलेट से आया हमलावर
मंदसौर.
नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गुरुवार की शाम 7 बजे नईआबादी में लोकेंद्र कुमावत के घर के सामने बदमाश ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी से बुलैट स्टार्ट नहीं हुई तो भागते हुए बीपीएल चौराहा की और फरार हो गया। उसके बाद वहां उपस्थित कुछ लोग नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को घायलावस्था में ऑटो से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को मृत घोषित कर दिया। इधर, खबर फैलते ही लोगों की भीड़ अस्पताल से लेकर घटनास्थल पर जमा हो गई। तो अस्पताल में बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात किया गया। अस्पताल व गोल चौराहा क्षेत्र में भी फोर्स तैनात किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष की मौत की खबर सुन कई समर्थकों का रो-रो कर बुरा हाल था। काफी समय बाद पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी बल के साथ पहुुंचे। यहां पर आक्रोशित लोगों ने देरी से आने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद मनासा के पूर्वविधायक कैलाश चावला ने २४ घंटे में आरोपियों को पकडऩे का चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक विद्यार्थी ने कहा कि २४ घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस हत्या के संदिग्ध मनीष बैरागी के भाई मनोज, भूरा सहित एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। शहर में खबर फैलते ही पूरा शहर बंद हो गया। लेन-देन और अन्य कारण हत्या के पीछे बताए जा रहे है।


पुलिस को मौके से मिले दो राउंड के खोके
सूचना पर पुलिस घटनास्थल लोकेंद्र कुमावत के घर सामने पहुंचे। यहां पर पुलिस को दो चले हुए राउंड के खोके मिले। पुलिस ने उसे जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि फायर ९ एमएम की पिस्टल से चलाई गईहै। उसके बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर जांच की। यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की पिस्टल के साथ छाया आ रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो गोली चलाने के संदिग्ध मनीष ने तीन से चार दिन पहले बंदूक खरीदने की बात भी की थी। पुलिस ने बताया कि मनीष पर कोतवाली थाने में पांच प्रकरण दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, और एक प्रकरण रतलाम जिले के रिंगनोद थाने में २५ आम्र्स एक्ट का दर्ज है। थानाप्रभारी एसएल बौरासी ने बताया कि मौके से बुलैट मिली है, जिसका नंबर सीआईयू १८३४ है, यह सत्यनारायण निवासी शामगढ़ की है। जो मनीष के पास थी। मनीष के तीनों नंबर बंद आ रहे है। उसकी तलाश की जा रही है। तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिसमे मनोज, भूरा और एक अन्य शामिल है। सूचना मिलते ही सांसद सुधीर गुप्ता, मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा सहित कई नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित लोग जिला अस्पताल पहुंचे।


शादी में जाने वाले थे ‘दादा’
लोकेंद्र कुमावत ने बताया कि हर दिन यहीं बैठक थी। शाम को आए और उन्होंने 100-100 के पांच नोट मांगे और शादी में जाने के लिए लिफाफे तैयार किए। पौने सात बज रही थी। इसीलिए वहीं पर बैठे। उन्हें 7.30 बजे जाना था। यहीं पर वह फेसबुक व मोबाईल देखने लगे। इसी दौरान हमने यहां चाय पी। इसके बाद फोन आया तो उन्होंने यहीं पर बुलाया और पत्रिका यहीं लाकर देने की बात कही।उसका वह इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ७ बजे उन्होंने कहा कि अब चलता हूं। उन्होंने मुझसे भी पूछा की खाना खाने चल रहा है क्या, तो मैंने मना किया तो वह मोबाईल पर बात करते करते यहां से उतरें और मैंने भी दरवाजा लगाया और ऊपर गया।इसी दौरान पटाखें जैसी आवाज आई और बाहर आया तो बहुत लोग खड़े थे और दादा अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे।क्या हुआ कोई भी समझ नहीं पाया।


विजयवर्गीय ने किया ट्वीट
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा कि विकास विरोधी कांग्रेस के राज में एक विकास पुरुष को हमसे छीन लिया। ह्दय व्यथित है। पश्चिम बंगाल में होने के कारण तुरंत मंदसौर नहीं पहुंच सकता, प्रहलादजी के परिवार को न्याय अवश्य मिंले हम सदैव शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने लिखा कि बंधवार भाजपा के अच्छे कार्यकर्ताएवं लोकप्रिय नेता थे। इसी कारण दो बार अध्यक्ष चुने गए।


गृहमंत्री ने कहा जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
घटना के बाद गृहमंत्री बाला बच्चन का भी बयान आया। इसमें उन्होंने कहा कि एसपी से बात हुई है। गोलीकांड के आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, विधायक हरदीपङ्क्षसह डंग सहित भाजपा-कांग्रेस के कईनेताओं के घटना को लेकर बयान आए।


आज अंतिम यात्रा, पूर्व सीएम होगे शामिल
बंधवार की अंतिम यात्रा उनके निवास से शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे निकलेगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।इसमें पूर्वमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित भाजपा के कईजनप्रतिनिधि व नेता शामिल होंगे। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भी बयान जारी कर दुख जताया। उन्होंने बताया कि पूर्वमुख्यमंत्री इंदौर से मंदसौर पहुंचेगे। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ और डीजीपी से भी बात करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इधर, शुक्रवार को निकलने वाली अंतिम यात्रा और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी शहर में अलर्ट जारी कर बड़ी संख्या में बल शहर में बुलवाया हैऔर हर जगह फोर्सतैनात रात से ही कर दिया है।
– मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को भानपुरा बंद रहेगा। इस संबंध में घाणावार राठौर तैली समाज ने एक पत्र थाना अधिकारी भानपुरा को दिया। इसके अलावा गरोठ, शामगढ़, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़ भी बंद रहेंगे।
– शहर की कृषि मंडी में भी बंद रहेगी।और व्यापारी सहित अन्य सभी लोग घटना का विरोध जताएंगे।
– भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र चौरडिय़ा ने बताया कि घटना के विरोध में रतलाम, मंदसौर व नीमच जिले पूरी तरह बंद रहेंगे।
– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार आरोपियों को २४ घंटे में पकड़े वरना पार्टी बड़ा निर्णय लेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो