scriptस्नेहिल मिलन के साथ मना भाईदूज | News | Patrika News

स्नेहिल मिलन के साथ मना भाईदूज

locationमंदसौरPublished: Nov 10, 2018 01:11:36 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

स्नेहिल मिलन के साथ मना भाईदूज

patrika

स्नेहिल मिलन के साथ मना भाईदूज

मंदसौर.
जिले भर में शुक्रवार को भाई-दूज पर्व आस्था एवं उत्साह से मनाया गया। इस दौरान भाईयों को बहनों ने मंगल तिलक लगाकर लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। वहीं भाईयों ने भी ता-उम्र रक्षा करने का वचन दिया। कई भाईयोंं ने बहन के घर जाकर उपहार दिए। वही बहन ने भाई को तिलक लगाकर पूजा की। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुहं मीठा किया।


गोर्वधन बनाकर की पूजा-अर्चना
शहर सहित पूरे जिले में गुरुवार को गोवर्धन पूजा हुई। शहर हो अथवा गांव हर जगह गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधान से महिलाओंं ने पूजा की। इससे पहले गांव-गांव में पशुपालकों ने पशुओं को नहलाकर मेंहदी लगाई। बाद में उनका श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। पशुओं को लाप्सी सहित अन्य व्यंजन खिलाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर शहर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड क्षेत्र से पशु दौड़ का आयोजन भी हुआ। इसमे १०० से अधिक गाये शामिल थी। दौड रामटेकरी कॉर्नर से होते हुए रेवास- देवड़ा रोड तैलिया तालाब पाल पहुुुंचकर समाप्त हुई। बाजखेड़ी प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्राम में पशुधन का पूजन किया गया। साथ ही वाहनों की भी पूजा की गई।


मंदिरों में हुआ अन्नकूट का आयोजन
शहर के गोर्वधननाथ मंदिर व जगदीश मंदिर, शहर के यश नगर स्थित रामेश्वर मंदिर सहित शहर के कई मंदिरों में भगवान गोर्वधन के अन्नकूट दर्शन हुए। यहां भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी कई जगह अन्नकूट की प्रसादी वितरित की गई। अधिकांश घरों में भी तरह-तरह की सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट की प्रसादी बनाई गई।


शुभकामनाएं देने का चला सिलसिला
बुधवार की रात्रि से शुक्रवार की रात्रि तक कई जगह विभिन्न समाजों के सामूहिक मिलन समारोह हुए। वही शहर सहित जिले में देर रात तक एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। नए वस्त्र धारण कर महिलाएं- पुरूष, युवक-युवतियां बधाई व शुभकामना व उपहार, मिठाई भेंट करने के लिए देर रात तक सडक़ों पर आते-जाते रहे। वाट्सअप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया के जरिए भी बधाईयां देने का क्रम जारी रहा। ट्रेनो व बसों में भी भीड़ रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो