बाईक में साड़ी उलझने से हुआ हादसा
भानपुरा.
दुधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर राजस्थान क्षेत्र के ग्राम फतियापूरा रामगंजमंडी बाइक से लौट रहे गांव नीमथुर के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। इसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और इसमें बाईक सवार घायल हो गए। घायलंो को शासकीय चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर दुधाखेड़ी माताजी दर्शन कर बाइक से लौट रहे बाइक सवार रामनारायण (60), मोहनी बाई (45), सुनीता (22), तमन्ना (5), पवन (3) गांव नीमथुर के समीप बाइक पर पीछे बैठी मोहनी बाई की साड़ी बाइक के पहिए में उलझ गई। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें सभी घायल हो गए।
…………