script…तो पूरा विश्व सीख जाएगा भारतमाता के चरणों में शीश नमाना | News | Patrika News

…तो पूरा विश्व सीख जाएगा भारतमाता के चरणों में शीश नमाना

locationमंदसौरPublished: Sep 12, 2018 03:21:31 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

…तो पूरा विश्व सीख जाएगा भारतमाता के चरणों में शीश नमाना

patrika

…तो पूरा विश्व सीख जाएगा भारतमाता के चरणों में शीश नमाना

मंदसौर.
बाबा रामदेवजी के तीन दिवसीय मेले के अवसर पर मल्हारगढ़ में चित्रकार बाबा सत्यनारायण मोर्य ने देशभक्ति गीतो के साथ देशभक्त शहीदों और महापुरूषों के चित्र बनाएं। इस अवसर पर मेरे देश की धरती सोना उगले…, 16 बरस की बाली उमर को सलाम…, राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते -धोते…, काया मन की रेल इसमें नो दरवाजे रख दिये अपनी करणी उपर खेल… जैसे अनेक गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि सभी देशो ने हमारे देश की जमीन पर कब्जा किया है लेकिन हमारे देश ने किसी भी देश की जमीन पर कब्जा नहीं किया। सभी देश हमारे उपर ही हमला करने आए। हमने किसी पर हमला नहीं किया। जिस दिन हमने हमारी ताकत दिखाई और हमले करना शुरू कर दिए उस दिन पूरा विश्व भारतमाता के चरणों में शीश नमाना सीख जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जन समुदाय ने जयकारे के नारे लगाएं। इसके पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष देवीलाल धाकड़, डां विष्णुसेन कछावा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पारस मावर, हिम्मत डांगी, विनय दुबेला, लोकेश चांगल, मांगीलाल भाना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, मेला समिति अध्यक्ष प्रकाश कछावा, गिरजाकुंवर सौलंकी, सीएमओ राजेश गुप्ता, सभापति अभिषेक मुजावदिया, सुरेश सौलंकी उपस्थित थे। संचालन नितिन शर्मा ने किया। मेला समिति अध्यक्ष प्रकाश कछावा ने माना।

बाबा रामदेव मंदिर पर चढ़ाई गई ध्वजा
नगर में बाबा रामदेव भोजन समिति मल्हारगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबारामदेव मंदिर पर चादर एवं ध्वजा चढ़ाई गई। देवरा चौक देवनारायण मंदिर से घीसालाल प्रजापति हाथों में ध्वजा लिए साथ में भागीरथ लोहार बाबा रामदेव जी की चादर को लिए चल रहे थे। चल समारोह के रूप में निकले भक्त्जन बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी भक्तजन गांधी चौक स्थित बाबा रामदेव के मंदिर पहुंचे, मंदिर पर चादर एवं धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर मदन राठौर, राजेश दीक्षित, दिनेश प्रजापति,रामेश्वर गोवरी, रामलाल फरक्या सहित कई लोग उपस्थित थे। बाबा रामदेवजी के तीन दिवसीय मेले के अवसर पर बाबा रामदेवजी के जन्मदिवस के अवसर पर रामदेवजी के मंदिर से बैंड- बाजो और अखाड़ो के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा स्वागत किया गया। गांधी चौक में सदभावना समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश बटवाल, रमेशचन्द्र विजयवर्गीय, छगनलाल तंवर, पन्नालाल तंवर, राधेश्याम बैरागी, हेमंत गुप्ता ने बाबा रामदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में माता बहनें नाचते गाते चल रही थी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मंदिर पर पहुंची जहां पर बाबा रामदेवजी की महाआरती की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो