script

इन्होंने क्यों उखाड़ दिए बिजली के सभी पोल, पढि़ए पूरी खबर…

locationमंदसौरPublished: Aug 12, 2018 04:15:08 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

इन्होंने क्यों उखाड़ दिए बिजली के सभी पोल, पढि़ए पूरी खबर…

patrika

इन्होंने क्यों उखाड़ दिए बिजली के सभी पोल, पढि़ए पूरी खबर…

मंदसौर/गरोठ.
शामगढ़ वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 17 ढाबला गुर्जर और बरखेड़ा राठौर के बीच गत दिवस रातो रात विधुत मंडल शामगढ़ द्वारा बिना अनुमति 22 विद्युत पोल वन विभाग की भूमि में लगाए जिसकी शिकायत वन समिति अध्यक्ष तूफान सिंह बरखेड़ा राठौड़ द्वारा गरोठ एसडीएम को की गई। जिसकी जांच रेंज प्रभारी उम्मेद सिंह राठोड द्वारा की गई और शिकायत पर 22 विधुत पोल लगना सही पाए। जिन्हें वन विभाग द्वारा शनिवार को उखाड़ दिए गए। इसके साथ ही विद्युत मंडल अधिकारियों के विरुद्ध शामगढ़ थाने पर शिकायत दर्ज की गई और वन एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने हेतु भी उच्च अधिकारियों से परामर्श मांगा गया।


इनका कहना…
बिना अनुमति पोल लगाए गए थे। जिन्हें हटा दिए है। थाने ने शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही उच्चाधिकारियों से भी परामर्श मांगा है।
– उम्मेदसिंह राठौर, रेंजर।

जानकारी मिली है। रविवार को दिखवाता हूं उसके बाद ही बता सकूंगा।
– रविंद्र भावसार, डीई, विद्युत विभाग।
——————————————–


मकान पर गिरा नीम का पेड़, सीमेंट के चद्दर फूटे, महिला घायल
धमनार गांव में वर्षो पुराना नीम का पेड़ एक मकान के पर गिर गया। पेड़ काफी पुराना था जो पूरी तरह से खोखला हो गया था जिसकी एक डाल पास में बने मकान के ऊपर गिर गई जिससे मकान के सीमेंट के चद्दर फूट गए तथा नीचे घर मे खाना बना रही गीताबाई को मामूली चोट आई। जानकारी अनुसार गांव में यशवंत धाकड़ पिता रामलक्ष्मण धाकड़ के मकान के पास में सार्वजनिक धर्मशाला बनी हुई है जिसके पास में वर्षो पुराना नीम का खोखला हो चुका है, शनिवार को पेड़ अचानक गिर गया। इसकी एक बड़ी डाल मकान पर गिरी, डाल भारी होने के कारण मकान की दीवार में दरार आ गई तथा चद्दर फूट गए और एक मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक यशवंत ने बताया कि हमने धर्मशाला की समिति को कई बार अवगत कराया लेकिन समिति ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो