scriptनंद के आंनद भयो… जय कन्हैयालाल की | Nand ki aan bhiyo Jai Kanhaiyalal Ki | Patrika News
मंदसौर

नंद के आंनद भयो… जय कन्हैयालाल की

नंद के आंनद भयो… जय कन्हैयालाल की – जिलेभर में जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन –

मंदसौरAug 16, 2017 / 11:12 pm

bhuvanesh pandya

patrika

नंद के आंनद भयो… जय कन्हैयालाल की



मंदसौर.


जन्माष्टमी के पर्व पर जिलामुख्यालय सहित अंचल में धूमधाम से मनाई गई।जिला मुख्यालय पर गांधी चौराहा और महाराणा प्रताप बसस्टैंड पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांधी चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा गांधी चौराहा पर आयोजन किया गया। इससे पहले खानपुरा से चल समारोह निकाला गया।इसमें झांकियां निकाली गई। जिसमें अखाड़े में युवाओं ने करतब भी दिखाए। झांकियां गांधी चौराहा पहुंची। यहां पर दो घंटे तक मटकी फोड़ का आयोजन चला। इसमें कईटीमों ने भाग लिया।जिसमें नरङ्क्षसह पुरा स्थित संकट मोचन हनुमान अखाड़ा द्वारा नौबजे मटकी फोड़ी गई। श्री कृष्ण कामधेनु सामाजिक संस्था के तत्वावधान में भव्य दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड पर आयोजित हुआ। क्रेन पर 18 फ ीट ऊँची बांधी गई दही हांडी को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा गया। हजारों दर्शकों की उपस्थिति में नगर की 4 टीमों ने भाग लिया। जिसमें गणेश उत्सव समिति खिलचीपुरा की टीम ने हांडी फोड़कर विजेता रही। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक यशपालसिंह सिसौदिया थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह दशरथसिंह झाला ने की।
विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र चौरडिय़ा, धीरज पाटीदार, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, हिन्दू महासभा के संतोष शर्मा, डॉ. भानुप्रतापसिंह सिसौदिया, मीसाबंदी संगठन के जिलाध्यक्ष हंसराज कबाड़ी, प्रभारी राजेश नामदेव, मजदूर मिस्त्री संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार कुमावत मंचासीन थे।

इस दौरान विधायक सिसौदिया ने इस अनुठे एवं भव्य आयोजन के लिए संस्था की प्रशंसा की। संस्था को विधायक निधि से 26 हजार रुपए. देने की घोषणा भी की। प्रेमप्रकाश आश्रम में मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
प्रेम प्रकाश आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर सुन्दर, आकर्षक झूला झांकी की झोपड़ी सजाकर हर्षोल्लास व उमंग के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। रात्री 10 से 12 बजे तक श्री कृष्ण अवतार के भजनों व नृत्य कर मनाया गया। 12 बजे भगवान श्री कृष्ण की महाआरती कर माखन मिश्री व खीर के प्रसाद का भोग अर्पित कर वितरण किया गया। इस दौरान पुष्पा पमनानी, संगीता आडवानी, वंशिक सिमरन नंदवानी, दीपा पमनानी, मिशिल आडवानी, हेमांक ज्ञानानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे। सेन समाज द्वारा सत्यनारायण की बगीची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
——————
एमएन१७२१-
भंैसोदा में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
ग्राम में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोउल्लास, आस्था और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम के विभिन्न मंदिरों द्वारिकाधीश महाराज मंदिर, श्री राम मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर,गोपाल मंदिर,सांवरिया सेठ मंदिर, सांवरिया महाराज मंदिर सहित ग्राम के सभी मंदिरों में आकर्षक साजसज्जा की गई । मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण मंदिर परिसरों को हरे, सफेद और केसरिया रंगों के गुब्बारों से सजाया गया। भगवान द्वारिकाधीश और सांवरिया सेठ का आकर्षक एवम् मनमोहक श्रंगार किया गया।तरह तरह की झांकियां भी बनाई गई।जिसमें द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा श्रीकृष्ण और राधा द्वारा अपने महल में चौसठ खेलते हुए की झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही।सांवरिया सेठ मंदिर में विभिन्न रंगो से श्रीकृष्ण का चित्र बनाया गया जो जीवन्त रूप जैसा प्रतीत हुआ। साथ ही दही हांडी फोडऩे का आयोजन भी हुआ।प्रात:काल से ही ग्राम के विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लगने लग गया जो रात 12 बजे महाआरती तक जारी रहा। रात 12 बजते ही मंदिरो में श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे और महाआरती हुई एवम् पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया।ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
————

बोलिया में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी


एमएन१७२९- लक्ष्मीकान्त चोक की फोडऩे का प्रयास करता युवा।
ग्राम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शाम को लक्ष्मीकांत मंदिर परिसर पर व कंकाली माता मंदिर पर मटकी फ ोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वही पूरी रात मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। रात्रि 12 बजे मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन 108 दीपों के साथ किया गया।
————————
एमएन-
भानपुरा में जन्माष्टमी की धूम
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों को जन्माष्टमी पर्व पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाकर मंदिरों को विशेष रुप से सजाया गया। मंदिरों में दर्शनों के लिए सायं काल से ही भक्तों का अच्छा खासा तांता लगता रहा। इसके चलते देर रात्रि तक नगर में अच्छी खासी रौनक बनी रही। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। रात्रि 12 बजे मंदिरों में महाआरती एवं प्रसादी का वितरण हुआ।

————————
नगरी में निकाली शोभा यात्रा


नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में भजनों की धुन पर छात्र छात्राओं ने डांडिया खेला। जगह जगह दही हांडी उतारने का कार्यक्रम भी हुआ। सशिमं परिसर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस सशिमं पर जाकर समाप्त हुई । प्रधानाचार्य बापूलाल धाकड़, लेखापाल राम बग्गड़ सहित स्कूल के शिक्षक एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। नगर के बस स्टेड पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जमीन पर रखी मटकी को आंखें बांधकर फ ोडऩा, नारियल से उपर बधी मटकी फोडऩा एवं मिनार बनाकर 21 फीट की ऊंचाई पर स्थित मटकी को फोडऩे की प्रतियोगिता हुई। सांसद प्रतिनिधि घनश्याम बग्गड़, भंवर लाल हिलोरिया, बंकट खारोल, दशरथ सिसोदिया, भरत जड़वासा विनोद खारोल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरण हुआ। मंदिरों पर विशेष साज सज्जा कर धार्मिक आयोजन हुए। श्री गणेश बाल मित्र मंडल ने सोमवार रात्रि 10 बजे बंबोरिया गली में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने राधाकृष्ण का रूप धरकर मटकियां फ ोड़ी।
लिंबावास में हुआ मटकी फोड़ का आयोजन
ग्राम में जन्म अष्टमी पर्व हर्षोउलास के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिरों पर पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। कई मंदिरों पर सत्संग का आयोजन भी किया। शाम को तीन स्थानो पर मटकी फ ोड़ का आयोजन भी किया। जिसमे कई नारियल से तो कही लठठ् से मटकी फ ोड़ी ओर विजेता को समिती द्वारा पुरुस्कार भी दिया गया।
कयामपुर में मनाईजन्माष्टमी
ग्राम में जन्माष्टमी के पर्वपर मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। रात १२ बजे भगवान के जन्म पर महाआरती की गई।और पंजेरी का प्रसाद वितरीत किया गया। उसके बाद मटक फोड़ का आयोजन हुआ। शुभम टिपन ने मटकी फोड़ क न्हैया बने।
बरखेड़ा लोया में निकाली प्रभात फेरी
गरोठ के ग्राम बरखेड़ा लोया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां निकाली गई। सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई।
धमनार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली जोरदार झांकी
गांव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्री कृष्ण की झांकी बनाकर सजाई गई तथा गांव के प्रमुख चौराहों से होकर निकली। झांकी सर्व प्रथम चौपाटी स्थित नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई । जिसमें एक बेंड ओर 21 ढोल की थाप पर गांव के युवा भजनों पर थिरकते हुए निकले । झांकी पूरे गांव का भ्रमण करती हुई रात्रि में प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर पर पहुंची। जहां पर पंडित पुष्कर शर्मा एवम युवाओ ंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की और उनका जन्मोत्स्व मनाया गया । तत्पश्यात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
बुगलिया में हुईमटकी फोड़ प्रतियोगिता
गाव दिलावरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ किया गया व भजन संध्या भी हुई व रात को बारह बजे मन्दिर पर आरती हुई उसके बाद पंजेरी की प्रसाद वितरण कि गई।
संजीत में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
ग्राम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम के विभिन्न मंदिरंो महादेव मंदिर, चारभुजानाथ मंदिर आदि ग्राम के सभी मंदिरों में आकर्षक साज- सज्जा की गई। ग्राम के विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। रात 12 बजे मंदिरों में श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे और महाआरती हुई एवं पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने कृष्ण राधा का रूप धर कर शोभायात्रा निकाली। जगह जगह दही हांडी उतारने का कार्यक्रम भी हुआ। सशिमं परिसर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस सशिमं पर जाकर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह देवड़ा, आचार्य प्रतीक सोनी सहित स्कूल के शिक्षक एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।
————————-
patrika
IMAGE CREDIT: jagdish

Home / Mandsaur / नंद के आंनद भयो… जय कन्हैयालाल की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो