scriptगंभीर बता कर किया रैफर, रास्ते में हुआ सामान्य प्रसव | mandsaur news | Patrika News
मंदसौर

गंभीर बता कर किया रैफर, रास्ते में हुआ सामान्य प्रसव

गंभीर बता कर किया रैफर, रास्ते में हुआ सामान्य प्रसव

मंदसौरJul 21, 2019 / 01:19 pm

Vikas Tiwari

patrika

mandsaur news

मंदसौऱ.
शामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर एक गर्भवती महिला को डॉक्टरों के द्वारा गंभीर बताकर जिला अस्पताल रैफर किया। लेकिन रास्ते में ही १०८ एंबूलेंस में सामान्य प्रसव करवाया गया।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिला सीमा पति मनीष पोरवाल 30 वर्ष निवासी शामगढ़ को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मन्दसौर के लिए रैफर किया था। डॉक्टर द्वारा 108 एंबूलेंस पर फ ोन लगाया गया और शामगढ़ थाने की 108 एम्बुलेंस महिला को लेने तुरंत शामगढ़ अस्पताल पहुंच गई। ओर महिला को लेकर जिला अस्पताल मन्दसौर जा ही रही थी की सुवासरा चौपाटी के पास महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। महिला की स्थिति देख कर 108 में तैनात स्टॉफ इमरर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विद्या अलावा और पायलेट शाहरुख खान ने गाड़ी रास्ते में ही रोक कर महिला का प्रसव कराने का निर्णय लिया और महिला का एम्बुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ लड़की को जन्म दिया। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित है। बाद में जच्चा-बच्चा दोनो को वापस शामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
००००००००
तीन बकरियों की करंट लगने से मौत, एक महिला घायल
मंदसौर.
ग्राम गायरी खेड़ा में करंट लगने से तीन बकरियों की मौत और एक महिला घायल हो गई। वहीं इस मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की गई है।
जानकारी अनुसार नारायगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गायरी खेड़ा में शुक्रवार को जंगल में बकरियां को लेकर एक महिला गई थी। वही पास में एक खेत है। जहां पर किसान प्याज की खेती में सिंचाई कर रहा था। पानी के मोटर के तार खेत की मेढ़ पर ही थी। जैसे ही बकरियां उनके संपर्क में आई। वैसे ही उन बकरियां का करंट लग गया। उनको दूर करने के लिए महिला धापूबाई को करंट लग गया। जिससे धापूबाई घायल हो गई। तीनों बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। घायल धापूबाई के रिश्तेदारों ने बताया कि बकरियों को लेकर धापूबाई जंगल में गई थी। वही पास में ही कुए पर प्याज पिलाने के लिए किसान ने करंट के तार मेड़ पर डाल रखे थे और सिंचाई कर रहा था। उसी दरमियान बकरियां उन तारो की तरफ चली गई। अचानक बकरियों का मुंह उन तारों के कट पर लगा और तीनों बकरियों को करंट लग गया। वहां पास में गई धापूबाई को भी करंट लग गया। जिससे वह घायल हो गई। आसपास के खेतों में निदाई खुदाई का किसान व महिला काम कर रही थी। उन्होंने जैसे ही देखा तो वे वहां पर पहुंचे। और धापूबाई को अस्पता ले गए। घायल धापूबाई के परिजनों ने बुढा चौकी पर खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई कि खेत मालिक कि वजह से हमारे साथ यह घटना हुई है
०००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो