scriptइलाज को तरस रही काम के दौरान घायल महिला, देखें वीडियो | Wounded woman longing for treatment | Patrika News

इलाज को तरस रही काम के दौरान घायल महिला, देखें वीडियो

locationमंडलाPublished: May 21, 2019 05:50:26 pm

Submitted by:

amaresh singh

बिल्डिंग निर्माण के दौरान गिरने से घायल महिला को काम से निकाला

Wounded woman longing for treatment

इलाज को तरस रही काम के दौरान घायल महिला, देखें वीडियो

मंडला। काम के दौरान गिरने से घायल महिला के परिवार को दरदर भटकना पड रहा है। महिला का उपचार हो सका नहीं परिवार को दो वक्त की रोटी के लिए काम मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार सोनकली यादव उम्र 22 निवासी बस्तरा पिपरिया अपने पति शुक्ला यादव के साथ सुभाष वार्ड नवनिर्मित मकान में कार्य कर रहे थे। पीडित परिवार को चौकीदारी एवं पानी सिचाई का काम दिया गया था। पानी सिंचाई करते हुए एक दिन सोनकली का पैर फिसल गया। जिससे वो काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई। जब उसके पति ने मकान मालिक से इलाज के लिए कहा तो इलाज कराना तो दूर बल्कि उसे काम से भी निकाल दिया गया। एक माह से घायल महिला और उसका परिवार कटरा में झोपडी बना के रह रहे हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला योगिराज में उपचार के लिए जनरल वार्ड में एडमिट है। पीडित परिवार का कहना है कि एक महीने से काम न मिलने से परेशान है। गिरीबी के चलते सोनकली का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में उपचार कराया तो एक्सरे में रीड की हड्डी ओर एड़ी में फ्रेक्चर निकला है। पति इस बात को लेकर चिंतित है कि अब सोनकाली का उपचार कराए या फिर काम करके दो वक्त की रोटी के लिए पैसे जुटाए। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण महिला एक माह से दर्द से तड़प रही है लेकिन उसे उपचार नहीं मिल पा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो