scriptपदयात्रा का मवई में हुआ स्वागत | Padai welcome in Mawai | Patrika News

पदयात्रा का मवई में हुआ स्वागत

locationमंडलाPublished: Oct 19, 2019 08:42:25 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता के संदेश और सरकार की योजनाओं की दे रहे जानकारी

पदयात्रा का मवई में हुआ स्वागत

पदयात्रा का मवई में हुआ स्वागत

मंडला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर से बापू संदेश यात्रा 14 नवम्बर तक समूचे जिले में जारी है। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई की अगुवाई कर पूरे देश को सत्य अहिंसा सर्वधर्म सद्भाव के साथ-साथ समग्र स्वच्छता ग्राम स्वराज एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर जोर दिया और यही कारण है दुनिया का सबसे बड़ा लोक तांत्रिक देश भारत हैं। शनिवार को जनजागरण पदयात्रा मवई पहॅुंची। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, विधायक नारायण सिंह पट्टा, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र राजपूत, पदयात्रा प्रभारी कमल सिंह मरावी ने बापू संदेश पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा आज कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए समय चुनौती पूर्ण है। 1980 में अस्तित्व में आयी पार्टी ढोंग कर महात्मा गांधी और सरदार पटेल को आदर्श बताकर देश कि जनता को गुमराह करने का काम भाजपा के लोग कर रहे है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देश 75 वीं जयंती मनाने जा रहे है वे ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जो 21 वीं सदी में युवाओं के भविष्य के लिए चिंतित थे यही कारण है कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विस्तार करने की दृष्टि से जवाहर नवोदय व केन्द्रीय विद्यालयों की शुरूआत की महात्मा गांधी के सपनों को सरकार करने सशक्त पंचायती राज संशोधन व प्रस्ताव लाया गया। प्रदेश सरकार अपने आठ महीनों के छोटे से कार्यकाल में अपने चुनाव के पूर्व दिए वचन पत्रों के 83 वचनों को पूर्ण कर उन क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया है किसानों का कर्ज माफ, किसानों सिंचाई पम्प की बिजली हाफ, वृद्धा सुरक्षा पेंशन दोगुनी, विकलांग पेंशन 1000 रूपए, मुख्यमंत्री विवाह योजना की राशि 51000 रूपये एवं 100 यूनिट की बिजली सौ रूपए में युवाओं के लिए कार्यक्रम ऐसे 83 वचनों को पूर्ण किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विचार जनजागरण संदेश पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, विधायक नारायण सिंह पट्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पदयात्रा प्रभारी कमल सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, रेवाराम साहू, समीर राठौर, ब्लाक अध्यक्ष रानू हरदहा, दीपेश वाजपेयी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक सुहाने, जयंत चौधरी, दादू टांडिया, प्रदीप गोस्वामी, जोश सिंह ठाकुर, झुन्ना ठाकुर, बाबा ठाकुर, संजू पटेल, दादू टांडिया पूर्व नगर अध्यक्ष, अनुराग शर्मा, पवन गौतम, कार्तिक राम, महेश सोनवानी, उमेश टांडिया, नारायण दास टांडिया, हीरा धुर्वे, सुखमन दास मोंगरे, लामू भूरिया, अरविन्द्र कुशराम, अमर मांडवे, सानू मरकाम सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो