script

रोजगार के नहीं विकल्प, बेरोजगार घूम रहे शिक्षित युवा

locationमंडलाPublished: Sep 21, 2018 10:59:32 pm

Submitted by:

shivmangal singh

लोगों ने पत्रिका एजेंडे में खुलकर रखी अपनी बात

mandla

रोजगार के नहीं विकल्प, बेरोजगार घूम रहे शिक्षित युवा

मंडला . प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। सारे राजनीतिक दल जल्द ही अपने घोषणा पत्र के साथ सामने आएंगे। लेकिन क्या आपके विधानसभा क्षेत्र की सारी जरूरतें इस घोषणा पत्र में शमिल होंगी? संभवत: नहीं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए? इसे वहां की जनता से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। इसी सोच को पत्रिका समूह मूर्त रूप देने जा रहा है। अब जनता खुद अपने क्षेत्र का एजेंडा बनाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र का ‘जन एजेंडा 2018-23 बनाने के लिए रविवार सेे बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसमें हर आयु-वर्ग, समूह के लोग, चेंजमेकर और वालंंटियर्स अपने विधानसभा की बेहतरी के लिए मुद्दे रखे और उन पर चर्चा की। चूंकि कई बैठकों की प्रक्रिया राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संपन्न करने के बाद यह जन-एजेंडा सभी राजनीतिक दलों को सौंपा जाएगा। चुनावी सीजन में जब आपके क्षेत्र में नेता वोट मांगने आएं तो आप भी इन विषयों पर उनकी योजना पूछ सकेंगे। विधानसभा क्षेत्रों का विकास जनता की जरूरतों के अनुरूप हो, इसके लिए पत्रिका समूह ने जन-एजेंडा बनाने की कार्यवाही शुरू की है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत कल जिले की तीनों विधानसभाओं में बैठकें रखी गईं। इसमें शामिल लोगों ने स्थानीय समस्याओं पर प्रकाश डाला और कहा कि आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों को उक्त समस्याओं के आधार पर ही अपना घोषणापत्र तैयार करना चाहिए।
बैठकों के दौरान यह बात सामने आई कि जिले के सभी विधानसभाओं में रोजगार के कोई विकल्प नहीं है। आज हाल यह है कि जिले के ज्यादातर युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। कई ओवर-ऐज हो गए हैं इससे उनके सामने कई तरह की कठिनाइयां खड़ी हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल होने के साथ पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव अलग बना हुआ है। सड़कों की स्थिति खराब होने के साथ कई समस्या ऐसी है जिनका आज तक निराकरण नहीं हो सका है।
यह सब बातें पत्रिका के जन एजेंडा कार्यक्रम के तहत सामने आईं। पत्रिका टीम के निर्देेशन में बिछिया, निवास और मंडला विधानसभा में बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में चेंजमेकर वालेन्टियरर्स, प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवा मतदाताओं ने भाग लिया। जिसमें मेें राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं विधानसभा स्तरीय कई मुद्दों पर विचार मंथन किया गया। जिसमेंं अधिकांश वक्ताओं ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे।

बिछिया विधान सभा के विकास के लिए लोगों की राय
व्यवसायी सुनील शिवहरे ने कहा कि चुनाव के समय पार्टी घोषणा तो कई करती है लेकिन वह पूरा नहीं हो पाती है। उसकी हकीकत शहर में देखी जा सकती है। यहां पानी, औद्योगिक क्षेत्र आदि की कमी बहुत समय से खल रही है। इससे लोग बेरोजगार घूम रहे हैं।
एडवोकेट आशीष राय ने कहा कि विकास का पहिया जब आगे बढ़ता हैए जब आर्थिक धुरी पर भी ध्यान हो। शहर के विकास के लिए उद्योग धंधों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
किसान लखन लाल बंजारा ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। यहां नगर के साथ जिले के मरीज आते हैं। अभी अस्पताल में हाल यह हैं कि इलाज कराने मरीजों की कतार लग रही है। इससे उनको कई तरह की पीड़ा उठाना पड़ रही है।
पवन भांडे ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। वह उनके हिसाब से ही खुलते और बंद होते हैं। सबसे बेकार स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों मेें है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। शिक्षा व्यवस्था सुधरना चाहिए।
विनोद बंजारा ने कहा कि जब सरकार आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर होती है तब रोजगार की संभावनाएं बहुत कम होती है।
नरेश बंजारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढऩा चाहिए। इसके लिए उद्योग धंधों पर अधिक फोकस होना चाहिए।
कोचिंग संचालक मुन्ना लाल राय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्कूल कॉलेज खुलना चाहिए।
बिछिया विधानसभा के ग्राम भाई बहन नाला में आयोजित बैठक में संतोष राय, नारायण बंजारा, बिनोद बंजारा, आशा बंजारा, रसीद खान, ईश्वर धुर्वे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
पत्रिका जन एजेंडा की बैठक में उठे येे मुद्दे
आर्थिक व्यवस्था सुधारने उद्योगों पर विशेष ध्यान दें।
पर्याप्त व्यवस्था कर पानी के संकट को दूर किया जाए।
इंस्डस्ट्री खोल बेरोजगारी की समस्या को दूर कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल हैं, उसे जल्द ही ठीक किया जाएं।
रोजगार स्थापित करने बिना परेशानी के बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध कराया जाए।
जितनी खराब सड़क हैं, उनको ठीक किया जाए।
मंडला विधानसभा के मुद्दे
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारा जाए।
बढ़ते अपराधों को रोकने कानून व्यवस्था को बेहतर किया जाए।
समाज सुधार की दिशा में कदम उठाया जाए।
नाली सड़क जैसी मूलभूत सुविधा प्राथमिकता के साथ प्रदान की जाए।
शिक्षा व्यवस्था पर प्राथमिकता के साथ फोकस कर सुधारा जाए।
निजी बस स्टैंड की दुर्दशा सुधरे, लंबी दूरी की बसों का भी स्टापेज हो।
निवास विधानसभा के मुख्य मुद्दे
प्रदीप जैन- निवास को जिला बनाया जाए।
अशोक बढग़ैंया- स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो, १०० बिस्तरीय अस्पताल बने।
अनिल पाठक- नर्मदा जल निवास पहुंचाएं ताकि कृषि उन्नत हो, बिझौली पुरातत्व स्थल का संरक्षण हो।
विनोद सोनी – स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है आईटीआई में फिटर की ट्रेड उठा कर अन्यत्र ले जाया गया है, शिक्षकों की पूर्ति की जाए।
कमलेश जैन- घुघरा जलप्रपात का विकास हो पर्यटन स्थलों पर पहुंच मार्ग बनाए जाएं नर्मदा घाटों को सुरक्षित किया जाए और विकसित किया जाए।
अमित जैन- निवास को टूरिस्ट हब बनाया जाए, साज पानी के पास पुलिस चौकी बनाया जाए। निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगाम लगे।

ट्रेंडिंग वीडियो