scriptनेशनल हाइवे : मावठे की बारिश ने मुश्किल किया सफर | National Highway: Rainfall of Mavheet made difficult | Patrika News

नेशनल हाइवे : मावठे की बारिश ने मुश्किल किया सफर

locationमंडलाPublished: Jan 25, 2019 08:02:52 pm

Submitted by:

shivmangal singh

जाम लगने से परेशान रहे वाहन चालक

National Highway: Rainfall of Mavheet made difficult

नेशनल हाइवे : मावठे की बारिश ने मुश्किल किया सफर

मंडला. अचानक हुई बारिश ने जबलपुर-मंडला के सफर को मुश्किलों भरा कर दिया है। कहीं जाम में घंटो लोग फंसे रहे तो कहीं लंबा दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। निर्माणधीन नेशनल हाइवे में शुक्रवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वहीं गुरुवार की रात भी नारायणगंज के समीप कुड़ामैली में सैंकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। गौरतलब है कि मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए पूरी सड़क को खोद कर मिट्टी बिछा दी गई है। बारिश के बाद मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। मंडला से जाने वाले कुछ वाहन चालकों ने जबलपुर जाने के लिए निवास का रास्ता अपनाया। जिसके लिए उन्हें 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ी। लेकिन भारी वाहन नारायणगंज होते हुए ही मंडला व जबलपुर पहुंचे जहां उन्हें घंटो जाम में फंसे रहने से परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश उन किसानों के लिए फायदेमंद है जिन्हांने गेहूं की बोवनी की है। खासकर जो किसान असिंचित क्षेत्रों में रहते हैं। वे केवल भगवान भरोसे ही गेहूं की बुआई कर देते हैं। जो केवल बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे किसानों के लिए यह बारिश अमृत समान हो गई है। वहीं जिले में सबसे अधिक बोई जाने वाली गेहूं की फसल को लाभ होगा। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
खरीदी केन्द्र में भीगी सैंकड़ों क्विंटल धान
समर्थन मूल्य में धान खरीदी पूर्ण होने के बाद भी खरीदी केन्द्रों में केन्द्र प्रभारियों की लारवाही साफ दिखाई दे रही है। जिसके चलते सैंकड़ों क्विंटल धान पानी में भीग गई है। किसानों ने अपना अनाज बेंच दिया है। लेकिन खरीदी केंद्र में अनाज को रखने समूचित व्यवस्था नहीं की गई। अब भी परिवहन का कार्य जारी है। मवई ब्लॉक के खलौड़ी खरीदी केन्द्र में बारिश से बचाने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसके चलते गुरुवार को की रात हुई बारिश में धान भीग गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो