scriptबिल पर चांदी 80600 रुपए किलो | Silver on bill Rs 80600 per kg | Patrika News
मंडी भाव

बिल पर चांदी 80600 रुपए किलो

इंदौर बाजार. 4-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 71600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 80600 रुपए किलो

Apr 04, 2024 / 05:55 pm

विशाल मात

बिल पर चांदी 80600 रुपए किलो

बिल पर चांदी 80600 रुपए किलो

बिल पर चांदी 80600 रुपए किलो
इंदौर. सोन-चांदी की कीमतों में तेजी के पंख लग गए है। बाजार में रोजाना भाव रेकॉर्ड बना रहे है। बताया जा रहा है कि मध्य पूर्व और यूक्रेन में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित-हेवन मांग बढऩे से बाजार में चांदी बिल पर 1700 रुपए महंगी होकर 80600 रुपए किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जबकि सोना 71600 रुपए दस ग्राम बोला जा रहा है।
कॉमेक्स पर सोना 2293 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 70000 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 65625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 78000 व टंच 78150 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 71600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 80600 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू में मांग कमजोर
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में मांग कमजोर रहने से आलू के भाव में नरमी आई। प्याज में भी उठाव कमजोर रहा। मंडी में प्याज की 12 हजार, आलू की 10 हजार व लहसुन की 9 हजार बोरी आवक हुई। आलू ज्योति 2000 से 2100, चिप्स 2000 से 2100, प्याज महाराष्ट्र 1500 से 1600, लोकल 900 से 1200, एवरेज 800 से 900, लहसुन ऊंची 13000 से 13500, बोल्ड 11000 से 11500, मीडियम 10000 व बारिक 8000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद आरंभ
इंदौर. शानदार घरेलू उत्पादन एवं विदेशों से सस्ते खाद्य तेलों के विशाल आयात के कारण सरसों का थोक मंडी भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे आ गया था जिसे देखते हुए सरकार ने अब इसकी खरीद की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीयों का कहना है कि इस बार 28.20 लाख टन सरसों की खरीद का लक्ष्य नियत किया गया है और खरीद की प्रक्रिया अप्रैल से जून की तिमाही में जारी रहेगी।
इस अवधि में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत प्रमुख उत्पादक प्रांतों में किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस बार 5650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जो पिछले साल के 5450 रुपए प्रति क्विंटल से 200 रुपए ज्यादा है। एमएसपी पर सरसों की खरीद राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं गुजरात जैसे राज्यों में की जाती है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दो केन्द्रीय एजेंसियों- नैफेड एवं एनसीसीएफ द्वारा प्रांतीय एजेंसियों के सहयोग से इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों के दौरान करीब 72 हजार टन सरसों की खरीद की गई। जल्दी ही खरीद की गति तेज होने की संभावना है क्योंकि मंडियों में विशाल मात्रा में नई सरसों की आवक होने लगी है। वर्ष 2020 तथा 2021 में सरसों का भाव ऊंचा रहने से किसानों को आकर्षक आमदनी प्राप्त हुई थी और उसे सरकार को अपना उत्पाद बेचने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन पिछले साल इसमें नरमी आ गई और सरकारी एजेंसियों को 13-14 लाख टन सरसों की खरीद करनी पड़ी। इस बार खरीद का लक्ष्य काफी ऊंचा रखा गया है
क्योंकि इसका घरेलू उत्पादन बढक़र नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है और थोक मंडी भाव काफी घट गया है। राजस्थान की मंडियों में सरसों का औसत मूल्य गिरकर 5100 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास आ गया है। वहीं मध्यप्रदेश में 5100 से 5600 रुपए क्विंटल भाव चल रहा है। देश की मंडियों में 9 लाख बोरी सरसों की आवक हुई। राजस्थान में 5.15 लाख, मध्यप्रदेश में 95 हजार, यूपी में 1 लाख, पंजाब-हरियाणा में 70 हजार, गुजरात में 35 हजार व अन्य राज्यों में 85 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1530, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1000 से 1005, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 955 से 960, मुंबई सोया रिफाइंड 985 से 990, मुंबई पाम तेल 990, इंदौर पाम 1012, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 960 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800, एवरेज 5400 से 5600, रायड़ा 4600 से 4800, सोयाबीन 4650 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 47500, लक्ष्मी 4725, प्रेस्टीज 4750, रुचि 4680, सांवरिया 4650, खंडवा 4725, धानुका 4800, एमएस नीमच 4800, एमएस पचोर 4690 व एवी 4700 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2800 रुपए।
—-
तुवर के बाद अन्य दालें भी महंगी
इंदौर. मार्च में दालों के दाम कंट्रोल में रहने के बाद अप्रेल के शुरूआत से ही दालों में फिर इजाफा शुरू हो गई है। तुवर और उड़द, मूंग और चने की दाल में दो फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में सरकार की तमाम कोशिशें असफल होती दिख रही हैं। पहले तुवर दाल महंगी हुई थी अब अन्य दाल भी जेब पर भारी पड़ रही है। भारत में 70 फीसदी तुवर और उड़द की दाल इंपोर्ट की जाती है। विदेशों से आयात पड़ता ऊंचा बैठ रहा है और देश में उत्पादन कम हुआ है। उत्पादन कम होने के कारण दालों में मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5700, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन नई 10550, गजरी 9700, तुवर सूडान 10700, तुवर सफेद 9900, तुवर तंजानिया 10000 व उड़द एफएक्यू 9150 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5900 से 6000, विशाल नया 5650 से 5900, डंकी 5300 से 5500, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र 10600 से 10800, कर्नाटक 10800 से 11000, निमाड़ी 9000 से 10300, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7200 से 7300, बोल्ड 7400 से 7500, तुवर दाल सवा नंबर 12800 से 13000, फूल 13900 से 14000, बेस्ट तुवर दाल 14700 से 14800, ब्रांडेड तुवर दाल 15800, मूंग दाल मीडियम 10550 से 10650, बोल्ड 10750 से 10850, मूंग मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750, उड़द दाल मीडियम 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11400, (58-60) 9400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
नेफेड की खरीदी शुरू होने से खोपरा गोल में आया सुधार
आपूर्ति कम होने से हल्दी और जीरे के भाव में तेजी
इंदौर. सामान्य से कम आपूर्ति और सीजनल मांग के कारण जीरे और हल्दी की कीमतों में तेजी रही। पिछले दो-तीन दिनों में जीरा 10 रुपए किलो महंगा हुआ है। उत्पादक केंद्रों पर नेफेड की खरीदी शुरू होने से खोपरा गोला में सुधार आया।
शकर 3820 से 3890, सुपर 3900, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7740, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7440, शिव ज्योति (1 किलो) 7360, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6950 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 111 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 558 मिनिमटर 577 से 582, मटरदाना 590 से 608, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 315 से 340, मीडियम 347 से 360, बेस्ट 390, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1800 से 1850, 160 भरती 1850 से 1900, 200 भरती 1850 से 1900, 250 भरती 1850 से 1900, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1460, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1470, चना बेसन 3900 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
नई मक्का की आवक बढऩे से भाव घटे
इंदौर. नई मक्का की आवक बढऩे से भाव में गिरावट का रुख रहा। गेहंू के भाव में मजबूती रही। मिल क्वालिटी 2450 से 2475, लोकवन गेहंू 2800 से 2850, मालवराज 2400 से 2450, पूर्णा 2650 से 2700 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2500, संघवी निमरानी 2540 व मालनपुर 2480 रुपए क्विंटल।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / बिल पर चांदी 80600 रुपए किलो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो