scriptबेरहमी से कर दी गई महिला की हत्या, खेत में पड़ा था शव | woman brutally killed and dead body thrown field | Patrika News

बेरहमी से कर दी गई महिला की हत्या, खेत में पड़ा था शव

locationमैनपुरीPublished: Sep 20, 2018 04:54:13 pm

थाना बिछवा क्षेत्र के गांव नगला भूटा में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Murde

Murde

मैनपुरी। थाना बिछवा क्षेत्र के गांव नगला भूटा में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें – ‘मनमर्जियां’के इस सीन पर भड़का हुआ है सिख समाज, रखी ये बड़ी मांग

यहां का है मामला
ये मामला थाना बिछवा के गांव नगला भूटा का है। यहां की रहने वाली 65 वर्षीय केशरानी पत्नी अमर सिंह लोधी का शव आज सुबह खेत में पड़ा मिला। गांव की महिलाओं ने जब शव को देखा, तो उनके होश उड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था, अंदाजा लगाया जा रहा है कि साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उसके चेहरे और हाथों में भी चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि महिला बुधवार शाम से घर से लापता थी। बेटे ने बताया कि पड़ोस के गांव में उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उसने सोचा मां वहीं गई होंगी, इस कारण उनकी तलाश नहीं की।
ये भी पढ़ें – फंदे पर लटकी किशोरी, मां के नाम लिखा सुसाइड नोट, कहा अब तो खुश हो मां…

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयांक जैन सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर बुलाया गया। हत्या क्यों और किसने की है परिजन इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टता मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। जल्द ही हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो