ये है पूरा मामला
बेवर की निवासी अफसाना का विवाह पांच साल पहले आगरा के इम्तियाज के साथ हुआ था। करीब छह महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अफसाना ससुराल से अपने मायके आ गई। अफसाना का आरोप है कि ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते थे और उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अफसाना की शिकायत पर मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। शनिवार को मामले की सुनवाई हुई।
करीब एक घंटे तक काउंसलिंग के बाद मामला सुलझ गया और दोनों के बीच गिले शिकवे दूर हो गए। दोनों के परिजन भी खुश थे। अफसाना घर जाने को तैयार हो गई थी कि तभी अचानक अफसाना ने शर्त रख दी कि पहले पति स्मार्ट फोन दिलवाए, तभी साथ चलेगी। इम्तियाज ने समझाते हुए कहा कि हम दोनों एक ही फोन इस्तेमाल कर लेंगे। लेकिन अफसाना अलग फोन की जिद पर अड़ गई। इम्तियाज ने नया फोन दिलवाने में असमर्थता जताई, जिससे मामला फिर बिगड़ गया। मामले में आगे की तारीख निर्धारित की गई है।