scriptतस्वीरें: चुनाव नतीजों के बाद कैसा है रामपुर, खतौली, मैनपुरी का माहौल | Patrika News
मैनपुरी

तस्वीरें: चुनाव नतीजों के बाद कैसा है रामपुर, खतौली, मैनपुरी का माहौल

10 Photos
1 year ago
1/10

यूपी उपचुनाव 2022 के नतीजे आ गए हैं। मैनपुरी लोकसभा से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की। वहीं रामपुर से बीजेपी के उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने जीत हासिल की है। सपा ने मैनपुरी के साथ-साथ खतौली में भी अपना दबदबा बनाए रखा। खतौली से मदन भैया ने जीत दर्ज की है।

मैनपुरी से जीतने के बाद डिंपल यादव ने सैफई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

2/10

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने सबसे पहले स्वर्गीय नेता जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव के समाधि पर फूल अर्पित किए।

3/10

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव BJP प्रत्याशी रघुराज शाक्य से लगभग 2.5 लाख वोटों से आगे है।

4/10

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बहु डिंपल यादव की जीत की खुशी, “यह नेताजी के आदर्शों की जीत है और समाजवादी पार्टी की सरकार ने मैनपुरी में जो विकास कराया था उसकी जीत है।”

5/10

मैनपुरी लोकसभा से डिंपल यादव ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव लगभग 2.31 लाख ज्यादा वोटों से जीती हैं।

6/10

मैनपुरी में डिंपल की जीत के बाद शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, कहा, “आज से हम दोनों(PSP और समाजवादी पार्टी) एक हो गए हैं, हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। आज से हमारी गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा रहेगा।”

7/10

यूपी के खतौली विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांटे के मुकाबले में रालोद के उम्मीदवार मदन भैया ने बीजेपी की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 22165 से अधिक मतों से हराकर ये ये सीट अपने नाम की।

8/10

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव: "मैं समाजवादी पार्टी के सभी समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मैनपुरी के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह जीत नेताजी (स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है"

9/10

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा सीट बरकरार रखी और बीजेपी से खतौली विधानसभा सीट छीन ली। रामपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। सपा की दो सीट जीतने की खुशी में जश्न मनाते सपा के समर्थक।

10/10

आजम खान के गढ़ में सपा की करारी हार, 33 हजार वोटों से जीते भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना।

loksabha entry point
newsletter

Sanjana Singh

संजना सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं संजना को खबरों की दुनिया से लेकर वीडियो की दुनिया तक अच्छी समझ है। इन्होंने दिल्ली और असम चुनाव में भी काम किया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.