scriptसीएम योगी पर शिवपाल यादव का निशाना, बोले- ‘बाबाजी से नहीं संभल रहा उत्तर प्रदेश’ | Shivpal yadav Attack on UP CM Yogi Adityanath over law and order | Patrika News

सीएम योगी पर शिवपाल यादव का निशाना, बोले- ‘बाबाजी से नहीं संभल रहा उत्तर प्रदेश’

locationमैनपुरीPublished: Jul 17, 2019 05:30:42 pm

शिवपाल ने कहा कि ‘बाबाजी’ (Yogi Adityanath) से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है।
उत्तर प्रदेश में कानून व्य़वस्था की स्थिति बेहद खराब है।

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले तारीफ कर चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के अब बोल बदल गए हैं। शिवपाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें

Kanwar Yatra 2019 के इंतजामों में जिला प्रशासन ने कर दी बड़ी चूक

मैनपुरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि ‘बाबाजी’ (सीएम योगी) से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्य़वस्था की स्थिति बेहद खराब है। अधराधी बेखौफ हैं। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में अब बहू-बेटी सुरक्षित नहीं हैं।
यह भी पढ़ें

पीलीभीत में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, देखें वीडियो

सा ही शिवपाल सिंह यादव ने विधानसबा उपचुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हमें जहां से जीतने की संभावना है केवल उन्हीं विधानसभा सीट रक प्रसपा प्रत्याशी खड़े करेगी। शिवपाल ने कहा कि वह देश भर में प्रसपा का संगठन मजबूत करने में लगे हैं। प्रसपा आने वाले चुनाव अपने दम पर लड़ने को तैयार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो