scriptशिवपाल ने अखिलेश यादव और मायावती के बारे में कही अब तक की सबसे बड़ी बात | Shivpal statement on SP-BSP alliance akhilesh mayawati latest news | Patrika News

शिवपाल ने अखिलेश यादव और मायावती के बारे में कही अब तक की सबसे बड़ी बात

locationमैनपुरीPublished: Jan 23, 2019 09:10:37 am

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के कस्बा करहल में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

akhilesh mayawati

akhilesh mayawati

मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के कस्बा करहल में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों धोखेबाज हैं। एक ने भाई को धोखा दिया है तो एक ने अपने पिता को।
प्रसपा से घबराकर गठबंधन

शिवपाल यादव ने दावा किया किलोग प्रसपा से इतने घबराए हुए हैं कि गठबंधन कर रहे हैं। 2003 में जब नेताजी मुख्यमंत्री थे, तब सपा ने अपने 36 सांसद जिताए थे। 2012 में जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो सिर्फ पांच सांसद ही जिता पाए। सपा के बड़़े नेता हराने में लगे थे, लेकिन जसवंतनगर की जनता ने जीत दिलाई। सपा पहले बड़ी पार्टी थी, आज कुछ नहीं है। सपा के बड़े नेताओं ने पार्टी को खत्म कर दिया है।
धोखे की कहानी

शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने वर्ष 1990 में बड़ा काम किया। उन्होंने अगर बाबरी मस्जिद को न बचाया होता तो आज हिन्दुस्तान में ही दूसरा पाकिस्तान बन गया होता। इसके बाद भी मायावती ने भाजपा से हाथ मिलाकर चुनाव प्रचार किया। फिर नरेंद्र मोदी और लालजी टंडन को भाई बनाया और बाद में उन्हें धोखा दे दिया।
रामगोपाल पर निशाना

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा दिए बयान पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि वे बड़े भाई हैं, कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक हमें किसी ने नहीं पीट पाया तो अब लोग क्या पीटेंगे। ये कैसे प्रोफेसर हैं जो बिना सोचे समझे कुछ भी कह जाते हैं। कब्जा से लेकर गलत काम करवाते हैं। उल्लेखनीय है कि रामगोपाल यादव ने कहा था कि अगर शिवपाल पूर्वांचल में जाएँगे तो पीटे जाएंगे
भाजपा सरकार में अधिकारी भ्रष्ट
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में अधिकारी इतने भ्रष्ट हो गए हैं, जिसकी कोई सीमा नही है। कौन डीएम और एसपी पैसे लेते हैं, इसकी हमारे पास सूची है। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। मोदी विदेशों की यात्रा कर आए, लेकिन कोई कल्याणकारी योजना नहीं लेकर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो