scriptसंघमित्रा मौर्य को बीजेपी डिंपल यादव के खिलाफ लड़ा सकती है चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कमेटी से मांगी रिपोर्ट | Sanghamitra Maurya contest against Dimple Yadav BJP central leadership seeks report from state committee | Patrika News
मैनपुरी

संघमित्रा मौर्य को बीजेपी डिंपल यादव के खिलाफ लड़ा सकती है चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कमेटी से मांगी रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी संघमित्रा को डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी से चुनाव लड़ा सकती है।

मैनपुरीApr 08, 2024 / 03:22 pm

Anand Shukla

Sanghamitra Maurya will be contest election against Dimple Yadav BJP central leadership seeks report from state committee

Sanghamitra Maurya And Dimple Yadav

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक यूपी की 12 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। इसी बीच सपा के गढ़ मैनपुरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसके लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कमेटी से रिपोर्ट मांगी है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और बसपा ने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। डिंपल यादव सपा के सिंबल पर मैदान में हैं तो बसपा ने गुलशन कुमार शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों के नाम पर संशय बरकरार है। इसके अलावा फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी को फाइनल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: जब रवि किशन बचाओ- बचाओ चिल्लाने लगे, जनसभा के बीच में ही मंच से पड़ा कूदना

फिरोजाबाद से सपा ने अक्षय यादव को बनाया है प्रत्याशी
मैनपुरी लोकसभा सीट सपा की गढ़ मानी जाती है। बीते 10 चुनावाें से सपा सबको पराजित कर रही है। इसी तरह फिरोजाबाद में भी सपा मजबूत मानी जाती है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि फिरोजाबाद में अक्षय यादव प्रत्याशी हैं।
डिंपल यादव ने मुलायम सिंह के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी, जबकि अक्षय यादव 2019 में फिरोजाबाद सीट पर हार गए थे। भाजपा इस बार फिरोजाबाद सीट पर कब्जा बरकरार रखने के साथ मैनपुरी में जीत दर्ज करने के लिए गुणा- गणित लगा रही है। हालांकि, अब तक प्रत्याशियाें के नाम घोषित नहीं हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो