script

गमी में जा रहे दंपति को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा, फिर पत्नी को कार में डालकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया, जानिए पूरा मामला

locationमैनपुरीPublished: Jul 06, 2019 04:19:30 pm

Submitted by:

suchita mishra

घटना शुक्रवार रात की है। पत्नी को साथ लेकर बहन के यहां गमी में जा रहा था युवक। तभी रास्ते में ये हादसा हुआ।

rape attempt

gang rape

मैनपुरी। यूपी में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। इसकी बानगी मैनपुरी में देखने को मिली। यहां शुक्रवार रात बदमाशों ने पहले तो तमंचे की नोक पर एक दंप‍ती के साथ लूटपाट की, फिर पत्नी को अपने साथ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। अपराधियों ने बर्बता बरती। बीती रात पहले तो बाइक सवार दंपती को लूटा और फिर पत्‍नी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें

दूसरे समुदाय के युवक ने पढ़ी गीता-रामायण तो कट्टरपंथियों ने पीटा, तोड़ दिया हारमोनियम, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें

रिएलिटी चेक: हर रोज जान हथेली पर लेकर घर से निकलते हैं बच्चे, धड़ल्ले से उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां

ये है मामला
सिकंदराराऊ निवासी युवक की बहन मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में रहती है। बहन के परिवार में गमी की सूचना मिलने पर युवक अपनी पत्नी को बाइक पर साथ लेकर शुक्रवार शाम बहन के घर के लिए रवाना हुआ। रात करीब दस बजे जब वो कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर जुन्‍हैसा मोड़ के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आई ईको कार सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को रोक लिया। पहले तो उनके साथ मारपीट कर नकदी और जेवरात लूट लिए। इसके बाद भी लुटेरों का दिल नहीं भरा तो महिला को खींचकर कार में डाल लिया और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पति किसी तरह पास के गांव में पहुंचा और लोगों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। बदमाश महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान महिला ने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म होने का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।

ट्रेंडिंग वीडियो