यहां का है मामला
थाना किशनी के गांव हसुआ निवासी दिनेश चंद्र एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शादी के बाद उनके घर में प्रिंस के रूप में खुशियां तो आ गईं, लेकिन ये खुशियां इतनी जल्दी छिन जाएंगी उन्होंने सोचा भी नहीं था। हादसा शुक्रवार सुबह का है। दिनेश चंद्र स्कूल में पढ़ाने के लिये गये हुए थे, घर में मां और एक वर्ष का प्रिंस था। पत्नी घर के बाहर घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। एक वर्षीय पुत्र प्रिंस घर के अंदर खेल रहा था।

हुआ दर्दनाक हादसा
एक वर्षीय प्रिंस खेलते खेलते अचानक पानी से भरे टब में गिर गया। आसपास कोई न होने के चलते कुछ ही देर में बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब मां अंदर आई तो बेटे का शव पानी में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। इकलौती पुत्र के शव को देख मां बाप के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। माता पिता खुद को हादसे का जिम्मेदार मानकर कोस रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सात अप्रैल को धूमधाम से प्रिंस का जन्मदिन मनाया था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .