scriptLok Sabha election 2024: जेठानी डिंपल यादव के सामने होंगी देवरानी अपर्णा यादव? सगी बहन को घर में घेरेंगी पल्लवी पटेल | aparna yadav contest election against dimple yadav from mainpuri | Patrika News
मैनपुरी

Lok Sabha election 2024: जेठानी डिंपल यादव के सामने होंगी देवरानी अपर्णा यादव? सगी बहन को घर में घेरेंगी पल्लवी पटेल

मैनपुरी सीट पर अपर्णा यादव का डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी अगर अपर्णा यादव को टिकट देती है तो पॉलिटकल माहौल बेहद सरगर्मी पैदा करने वाला होगा। यहां से उन्ही के परिवार के 2 बहूएं के आमने-सामने आने से बेहद दिलचस्प चुनाव होगा।

मैनपुरीMar 22, 2024 / 06:53 am

Vikash Singh

mulayam_family.jpg

मैनपुरी सीट सपा के संस्थापक दिंवगत नेता मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है।

‘डिंपल से मुकाबला करेंगी अपर्णा?’ सियासत के मैदान में यह पॉलिटिकल कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है।

देवरानी-जेठानी होंगी आमने-सामने?
मैनपुरी सीट पर अपर्णा यादव का डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी अगर अपर्णा यादव को टिकट देती है तो पॉलिटकल माहौल बेहद सरगर्मी पैदा करने वाला होगा। मैनपुरी सीट सपा के संस्थापक दिंवगत नेता मुलायम सिंह यादव की सीट है। यहां से उन्ही के परिवार के 2 बहूएं के आमने-सामने आने से बेहद दिलचस्प चुनाव होगा।

जयवीर सिंह के नाम की भी चर्चा

प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह के नाम की भी मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चा है। जयवीर मैनपुरी से विधायक भी हैं। अपर्णा, जयवीर या कोई और यह तो पार्टी के कैंडीडेट के घोषणा के बाद ही पता चल पाएगा।
दूसरी तरफ रामपुर में भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद की यहां पहले चरण में ही वोटिंग होनी है। नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद भी चर्चा जारी है।

कन्नौज से एक बार फिर मैदान में होंगे अखिलेश?
सपा यूपी को लेकर 4 लिस्ट जारी कर चुकी है। लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं। पार्टी ने सभी मजबूत सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, उन्होंने धर्मेंद्र यादव के नाम की घोषणा कर दी। अब मजबूत सीटों में कन्नौज की सीट बची है। पिछली बार डिंपल यादव यहां से चुनाव हार गई थीं। अब देखना बाकी है कि क्या अपने दम पर उस सीट को सपा के झोली में फिर से वापस ला पाते हैं।
यह भी पढ़ें

टिकट पॉलिटिक्स में फंसे बड़े नाम, बृजभूषण सिंह, वीके सिंह और वरुण गांधी पर सस्पेंस, जानें क्या होगा मां-बेटे का भविष्य




akhilesh_yadav_kannauj.jpg
अनुप्रिया पटेल को उन्ही के घर में घेरेंगी बहन पल्लवी पटेल
सपा से गठबंधन टूटने के बाद अपना दल ( कमेरावादी ) के साथ पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। पहली सीट कौशांबी दूसरी मिर्जापुर और तीसरी फुलपूर से मैदान में प्रत्याशी उतार सकती हैं। मिर्जापुर में प्रत्याशी उतारने का मतलब सीधे सही बहन अनुप्रिया पटेल के रास्ते में कांटे बोने जैसा है। अगर ऐसा होता है तो मिर्जापुर की पॉलिटिक्स बेहद रोचक हो जाएगी। चुनाव बेहद सरगर्मी वाला होगा।
pallavi_and__anupriya_patel_mirzapur.jpg
वास्तविक स्थिति का पता तो पल्लवी पटेल के पत्ते खोलने के बाद ही पता चल पाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो