script

महिला ने दो साल के बेटे की गला रेतकर की हत्या, फिर आग लगाकर की खुदकुशी

locationमहाराजगंजPublished: Sep 16, 2018 06:26:21 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

पति से झगड़े के बाद तनाव में थी महिला, पंचायत के बाद मायके से आई थी ससुराल

Women suicide

महिला ने की आत्महत्या

महाराजगंज. एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने खुदकुशी से पहले बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा कला के टोला तेनुवहिया निवासिनी 25 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी बहरैची यादव रविवार को दोपहर अपने कमरे मे अंदर से फाटक बन्द कर अपने व दो वर्षीय बेटे अभिषेक पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। दोनों की जलकर मौत हो गयी। कहा जा रहा है कि ऊषा ने अपने दो बर्ष के बेटे को किसी धारदार हथियार से गला काटी है, उसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर आग लगा ली।
घटना के समय घर पर परिवार का कोई व्यक्ति नहीं था, पति बहरैची यादव सुबह मजदूरी करने गोरखपुर जिला के मिरचाईन चौराहे पर गया था और सास कमलावती देवी खेत में घास काटने गयी थी। मृतका की सास कमलावती जब खेत से घास लेकर घर आई तो देखी कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा है तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग आये तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा की ऊषा देवी और बच्चे का शव जमीन पर पड़ा था।

लोगों ने पनियरा थाने पर फोन कर घटना की जानकारी दी तो मौके पर पनियरा पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गयी।
बताया जाता है कि बहरैची की शादी तीन बर्ष पूर्व कोतवाली थाना के ग्राम सभा मिठौरा निवासी रामदवन यादव की लड़की से हुई थी। शादी के एक बर्ष बाद एक लड़का अभिषेक पैदा हुआ। कुछ दिन ठीक ठाक दोनों में गुजरा लगभग एक बर्ष से मृतका ऊषा देवी बहरैची के साथ रहना नहीं चाहती थी जो दो बर्ष के बच्चे को छोड़कर मार्च 2018 में अपने मायके मिठौरा चली गयी थी। जब पंचायत हुआ तो वह जुलाई 2018 को ससुराल आई लेकिन पति से हमेशा लड़ती झगड़ती रहती थी।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है अभी मृतका के मायके वालों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
BY- YASHODA SRIVASTAVA

ट्रेंडिंग वीडियो