scriptUP में दर्दनाक हादसा..ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर | Patrika News
महाराजगंज

UP में दर्दनाक हादसा..ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगार में ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम पांच बजे के करीब दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की दबकर मृत्यु हो गई। दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल व मृतक झारखंड प्रदेश के लोहरदगा जिले के निवासी हैं।नौसागर गांव के समीप बृजभूषण ईंट भट्ठा चलाते हैं। बुधवार की शाम ईंट निकासी के दौरान अचानक दीवार भरभरा कर श्रमिकाें के ऊपर गिर गई। जिससे वहां कार्य कर रहे पांच श्रमिक दब गए। दीवार गिरते ही वहां अफरा- तफरी मच गई।

महाराजगंजMay 01, 2024 / 09:23 pm

anoop shukla

जिले में ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंगला चौराहे की है। यहां ग्राम सभा करमहा में ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढहने से हादसा हुआ है। मरने वालो में से दो महिला और एक पुरुष बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मजदूर बुधवार शाम को भट्ठे पर काम कर रहे थे। एकाएक ईंट की दीवार ढह गई। जिसमें काम कर रहे मजदूर दब गए। यह सभी मजदूर झारखण्ड के रहने वाले थे। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंची हुई है। घायलों को सिद्धार्थनगर जनपद के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बेबी पत्नी बृजभूषण अग्रहरि का के ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान घटना घटी है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News/ Mahrajganj / UP में दर्दनाक हादसा..ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो