scriptलंदन में पढ़ी पूर्व मंत्री की बेटी तनुश्री होंगी इस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी | Ex Minister Amarmani daughter will fight loksabha election | Patrika News

लंदन में पढ़ी पूर्व मंत्री की बेटी तनुश्री होंगी इस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी

locationमहाराजगंजPublished: Mar 19, 2019 08:33:45 pm

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का एेलान

Tanushree

लंदन में पढ़ी पूर्व मंत्री की बेटी तनुश्री होंगी शिवपाल की पार्टी से प्रत्याशी, इस लोकसभा क्षेत्र से लड़ेंगी

गोरखपुर। सपा से अलग होकर शिवपाल यादव द्वारा बनाई गई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने योगी के गढ़ में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्री को प्रत्याशी बनाकर सबको चैका दिया है। पूर्व मंत्री की पुत्री तनुश्री त्रिपाठी महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगी। तनुश्री नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन हैं।
मंगलवार को शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में गोरखपुर के महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है।
Tanushree
तनुश्री त्रिपाठी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की सुपुत्री हैं। बीते विधानसभा चुनाव में तनुश्री तब चर्चा में आई थी जब जेल में बंद अपने भाई अमनमणि के प्रचार की कमान संभाली थी। तनुश्री मंच से लेकर जनसंपर्क तक पूरे चुनाव भर की। बेबाकी से वह विपक्ष को जवाब भी देती रही। अमनमणि की जीत में तनुश्री का काफी योगदान माना गया था। हालांकि, चुनाव के बाद तनुश्री सक्रिय राजनीति से दूर रहीं।
मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट में तनुश्री का महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के रूप में ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।
बता दें कि बीते दिनों तनुश्री की सगाई हुई थी। 20 अप्रैल को तनुश्री की शादी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो