scriptनेपाल से यूपी लाए जा रहे चायनीज सेक्स टॉय! महाराजगंज बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा | Chinese toys are being brought from Nepal to UP! Police caught | Patrika News
महाराजगंज

नेपाल से यूपी लाए जा रहे चायनीज सेक्स टॉय! महाराजगंज बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

चाइनीज सेक्स टॉयज के करीब 50 गत्ते सीमा पर नो मैंस लैंड में टीन शेड के अंदर रखे हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां नेपाल से तस्करी करके लगाया गया। कुछ समान रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो चाइनीज सेक्स टॉयज के कई गत्ते बरामद हुए।

महाराजगंजMar 14, 2024 / 08:34 pm

Upendra Singh

mahrajganj police.jpg

mahrajganj polic

चाइनीज सेक्स टॉयज देश में प्रतिबंधित हैं। इसके बाद भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा पर महाराजगंज के पास सीमा सुरक्षा बल पर पु‌लिस को भारी मात्रा में चाइनीज सेक्स टॉयल मिले हैं। इन चाइनीज सेक्स टॉयल की कीमत करीब 50 लाख के करीब हैं। हजारों की मात्रा में सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने छापेमारी करके चाइनीज सेक्स टॉयल को बरामद किया।
चाइनीज सेक्स टॉयज के करीब 50 गत्ते सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड में टीन शेड के अंदर रखे हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां नेपाल से तस्करी करके लाया गया। कुछ समान रखा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेक्स टॉयल के कई गत्तों को बरामद किया।
यह भी पढ़ें

Kunwar Danish Ali: सोनिया गांधी से मिले दानिश अली, अमरोहा लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल


चाइनीज सेक्स टॉयज को सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली सरहद से बरामद किया है। यहां 50 गत्तों में चाइनीज सेक्स टॉयज भरे पड़े थे। इनको अवैध तरीके से भारत लेकर आया जा रहा था। बताया जा रहा है कि भारत में चाइनीज सेक्स टॉयज की मांग काफी है। इन्हें काफी महंगी कीमतों पर बेचा जाता है।
सीमा पर एक टीन शेड मौजूद था। वहीं करीब 50 गत्तों को छुपा कर रखा गया था। इन सभी को नेपाल से तस्करी करके लाया गया था। तस्करों ने काफी कोशिश की कि वह इसे देश में ला पाए, लेकिन पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने आखिरी मौके पर इसे जब्त कर लिया।
चाइनीज सेक्स टॉयज की मांग देश के बड़े शहरों में काफी ज्यादा है। यहां इन्हें थोक में बेचा जाता है। कहा जाता है कि काफी कीमतों में इन्हें देश में बेचा जाता है। तस्कर इससे भारी मुनाफा कमाते हैं। चाइनीज सेक्स टॉयज की बरामदगी पर जानकारी देते हुए सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा, चाइनीज सेक्स टॉयज से भरे हुए करीब 50 गत्ते मिले हैं। इन सभी की कीमत 50 लाख से ऊपर है। इन्हें कस्टम को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो