scriptजानिए क्यों? सरकारी मुलाजिम पर महिला ने बरसाई चप्पलें | Woman slapped on government employee in mahoba | Patrika News

जानिए क्यों? सरकारी मुलाजिम पर महिला ने बरसाई चप्पलें

locationमहोबाPublished: Jan 19, 2018 10:43:37 am

Submitted by:

Ashish Pandey

डीएम बोले इस महिला से सब डरते हैं। कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार।
 

Woman slapped

Woman slapped

महोबा. डीएम संयुक्त कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की एक महिला ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। जिला कलेक्ट्रेट में बेटे का नियुक्ति आदेश लेने को लेकर महिला और प्रशासनिक अधिकारी के बीच हुए विवाद में महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला ने प्रशासनिक अधिकारी पर नियुक्ति के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है तो वहीं घटना से आहत प्रशासनिक अधिकारी ने कलेक्ट्रेट के तमाम कर्मचारियों के साथ अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठ महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
प्रशासनिक अधिकारी अभद्रता करने लगा
मामला महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव में रहने वाली विधवा महिला कमलेश से जुड़ा है। दरअसल विधवा कमलेश के लड़के कुलदीप का गांव में चौकीदारी को लेकर चयन हुआ था। कमलेश बेटे के नियुक्ति आदेश को लेने के लिए महोबा जिला कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि नियुक्ति आदेश को देने के एवज में प्रशासनिक अधिकारी राम विलास अभद्रता करने लगा तथा विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके द्वारा मना करते ही प्रशासनिक अधिकारी आग बबूला हो गए ओर कार्यवाही की बात कहने लगा। इस मामले की शिकायत कमलेश ने डीएम और एसपी से भी की है, उसने बताया कि वो अपने पुत्र का नियुक्ति पत्र लेने गई थी मगर राम विलास ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर उसने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
क़ानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे
जिला कलेक्ट्रेट में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी रामविलास ने बताया कि यह महिला बुधवारा गांव बेटे के नियुक्ति आदेश के लिए आई थी इसी आदेश को जबरन लेकर जाने पर रोकते ही महिला कमलेश आगबबूला हो गई। कमलेश ने तमाम कर्मचारियों के सामने ही मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। रामविलास की मानें तो महिला शिकायतों को लेकर चर्चा में रहती है। जब वह कार्यालय अपने पुत्र का नियुक्ति पत्र लेने आई तो साथ में एक अन्य ग्रामीण को भी चौकीदार पद पर नियुक्त करने का दबाब बनाने लगी। इस पर उसे मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। रामविलास के साथ मारपीट होने ही सुचना मिलते ही कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए और महिला के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे। दोनों ही तरफ से एसपी को लिखित शिकायती पत्र दिया गया है। रामविलास ने बताया कि इस मामले से डीएम महोबा को भी अवगत कराया गया, लेकिन उनका कहना है कि उस महिला से दरोगा, डीएम और एसपी सब डरते है।
इस पुरे मामले को लेकर एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि महिला के खिलाफ कई मुक़दमे और उसने भी दुसरों के खिलाफ कई मुक़दमे लिखवाए हैं। वो अपने पुत्र का चौकीदार नियुक्ति पत्र लेने गई थी। जहाँ प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त कार्यालय रामविलाश के साथ विवाद हुआ है। मारपीट होने और छेड़छाड़ की बात सामने आई है। दोनों ही तरफ से शिकायती पत्र आया है। मामले की जाँच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो