scriptशुरु हुई सपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी | samajawadi party rally in mahoba hindi news | Patrika News

शुरु हुई सपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी

locationमहोबाPublished: Sep 01, 2018 02:08:34 pm

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश भर में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

mahoba

आज से शुरु हुई सपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी

महोबा. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश भर में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। महोबा सपा कार्यालय से लोकतंत्र बचाओ भाजपा भगाओ के नारे के साथ चार दिवसीय साइकिल रैली निकाली गई। रैली में सपा के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकता शामिल हुए। रैली जिले के गांवों में रात्रि विश्राम करेगी और रात्रि चौपाल में अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का बखान करते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार की नाकामियों से अवगत कराएगी।

 

बीजेपी शासन के विरोध में सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने महोबा से साइकिल रैली निकाली। 2019 में सपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। शायद यहीं वजह है की खमोश सपाई अब सड़को पर उतर कर सपा के लिए माहौल बनाने में जुट गए हैं। आज महोबा सपा कार्यालय से साईकिल रैली को आरम्भ किया गया है। चार दिनों तक चलने वाली ये रैली ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर बीजेपी सरकार की कमियों को आम जनता तक पहुंचाकर सपा के गुणगान करेगी। रैली हमीरपुर-महोबा कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई। सपा कार्यालय से शुरू हुई ये साईकिल यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए ग्राम ननौरा रवाना हो गई।

रैली में युवा सपाइयों का उत्साह भी देखने को मिला। हमीरपुर-महोबा के पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि बीजेपी सरकार के जनविरोधी कार्यों के विरोध में सपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर आकर साईकल रैली के माध्यम से लोगों को जनविरोधी भाजपा सरकार की करनी और कथनी को बताएंगे और सपा की यह साईकल रैली गांव गांव जाकर समाजवादी सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिनाएंगी और सपा कार्यकाल में गरीबों के लिए समाजवादी पेंशन सहित तमाम योजनाएं चलाई गई थी जिन्हें वर्त्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। वहीं सपा नेता रोशन अली ने बताया कि ये रैली आगाज है बीजेपी को उखाड़ फेंकने का। हम गांवों में जाकर सपा के दिनों की याद जनता को दिलाएंगे कैसे सपा सरकार गरीबों के लिए काम करती है और बीजेपी कैसे वादा खिलाफी कर रही है। साईकिल रैली में शामिल पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, रामसजीवन यादव और जिला अध्यक्ष शोभालाल यादव ने बताया कि बीजेपी सरकार जनविरोधी सरकार है। जनता को ये सरकार गुमराह कर रही है। जनता को अब पूर्व सपा सरकार की न केवल याद आने लगी है बल्कि उनकी बंद हो रही योजनाओं को भी जनता याद कर रही।

ट्रेंडिंग वीडियो