बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दिलाशा सौरभ तिवारी ने कहा कि नगर के विकास हेतु धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नगर के विकास हेतु लगभग 59 करोड़ की धनराशि नगर पालिका परिषद को अहरण की गयी है। पालिका बोर्ड के सदस्यों ने भी नगर के विकास के लिए तैयार की गयी योजनाओं को सर्वसहमति की मुहर लगाई। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी लालचन्द्र सरोज, चैयरमैन दिलाशा सौरभ तिवारी, वरिष्ठ लिपिक अरुण शुक्ला सहित न.पा के सभी सदस्य मौजूद रहे।