scriptलोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली की तैयारियों ने पकड़ा जोर | loktantr Bachao Sankalp Maharali in mahoba | Patrika News

लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली की तैयारियों ने पकड़ा जोर

locationमहोबाPublished: Feb 02, 2019 01:40:13 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली की तैयारियों ने पकड़ा जोर

mahoba

लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली की तैयारियों ने पकड़ा जोर

महोबा. वीर आल्हा ऊदल की नगरी में मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली की तैयारियां इन दिनों तेज हो गई है। डाक बंगला में 5 फरवरी को जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली रैली में पूर्व मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों पर नजर बनाकर रखे हुए है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा पिछड़ों के हकों के लिए विगुल फूंका गया है।
जन अधिकार पार्टी के द्वारा पिछड़ों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के हक की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही है। 5 फरवरी को मुख्यालय में मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारौली में पूर्व मंत्री के द्वारा लोगों को संबोधित किया जायेगा। इन दिनों महारैली की तैयारियां जोरों पर है। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष परम लाल कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पांच फरवरी को मुख्यालय के डाक बंगला मैदान में लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा जनता को संबोधित करेंगे। महारैली के माध्यम से पिछड़ों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम जन अधिकार पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। बताया कि तैयारियों की समीक्षा को लेकर 2 फरवरी को नगर के खोया वाली गली में शिवनंदन कुशवाहा के यहां बैठक का आयोजन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो