scriptटीआई ने पुलिस क्वार्टर में कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये.. | TI suicides by using insecticides in Police quarters Mahasamund CG | Patrika News
महासमुंद

टीआई ने पुलिस क्वार्टर में कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये..

थाने के तात्कालीन टीआई विवेक व्हीके ने सरकारी क्वार्टर में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

महासमुंदFeb 21, 2019 / 12:14 pm

Deepak Sahu

suicide news

टीआई ने पुलिस क्वार्टर में कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये..

सरायपाली. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली थाने के तात्कालीन टीआई विवेक व्हीके ने सरकारी क्वार्टर में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसडीओपी सरायपाली राजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे पोस्टमैन थाना परिसर से लगे टीआई क्वार्टर में गया। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद इसकी जानकारी थाने में दी। सरायपाली स्टॉफ भी तत्काल टीआई क्वार्टर में पहुंचा। दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन नहीं खुला। संदेह होने पर दरवाजे को तोड़ा गया। क्वार्टर के भीतर जाकर देखा तो निरीक्षक विवेक व्हीके मृत अवस्था में पड़ा था। तत्काल उसे चिकित्सालय लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि काफी लंबे समय से विवेक व्हीके की तबियत ठीक नहीं थी और पारिवारिक टेंशन था। नवंबर माह में उसे सरायपाली थाना प्रभारी के पद से रक्षित केंद्र महासमुंद में पदस्थ किया गया था। वहां एक महीने ड्यूटी करने के बाद वह पिछले तीन महीने से गैरहाजिर चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व विवेक व्हीके व उसकी पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। जिसके कारण उसकी पत्नी घर छोडक़र चली गई थी। एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

Home / Mahasamund / टीआई ने पुलिस क्वार्टर में कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो