scriptहजारों छात्राओं को साइकिल मिलने का इंतजार, अब तक 2812 छात्राओं को किया वितरण | Thousands girls awaiting cycling 2812 get distributed | Patrika News

हजारों छात्राओं को साइकिल मिलने का इंतजार, अब तक 2812 छात्राओं को किया वितरण

locationमहासमुंदPublished: Feb 20, 2019 03:46:09 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

कुल 8531 छात्राओं में से 2812 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जा चुका है।

cg news

हजारों छात्राओं को साइकिल मिलने का इंतजार, अब तक 2812 छात्राओं को किया वितरण

महासमुंद. शासकीय स्कूलों में शिक्षा सत्र 2018-19 खत्म होने को है और कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत हजारों छात्राओं को साइकिल मिलने का इंतजार है। कुल 8531 छात्राओं में से 2812 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जा चुका है।
आचार संहिता से पहले साइकिल बंटवाने के लिए शिक्षा विभाग पूरा जोर लगा रहा है। वहीं आगामी दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं हैं और आचार संहिता लग सकती है, ऐसे में हजारों छात्राओं को इस सत्र में भी साइकिल नहीं मिल पाएगी। 2018 में विधानसभा चुनाव की वजह से भी छात्राओं को साइकिल नहीं मिल पाई थी। गौरतलब है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा से कोई वंचित न हो, इस उद्देश्य से सरस्वती साइकिल योजना बनाई गई है, लेकिन हर वर्ष छात्राओं को सही समय पर साइकिल नहीं मिलती।
महासमुंद ब्लॉक में 1457 साइकिल वितरित
जानकारी के मुताबिक अब तक महासमुंद विकासखंड में 1457, बागबाहरा में 1118 और पिथौरा विकासखंड में 237 साइकिल का वितरण किया जा चुका है। शासकीय आदर्श बालक स्कूल में साइकिल के पार्ट्स आ गए हैं। वहीं आचार संहिता के दौरान शिक्षक फिर से चुनाव ड्यूटी व प्रशिक्षण में लग जाएंगे। इससे वितरण भी प्रभावित होगा। वर्तमान में आधे छात्राओं को भी इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो