scriptटमाटर की खेती कर किसान बन गया लखपति, जानिए क्या हैं ये तरीका | Farmer become Millionaire by Tomato farming in Mahamsaund CG | Patrika News

टमाटर की खेती कर किसान बन गया लखपति, जानिए क्या हैं ये तरीका

locationमहासमुंदPublished: Feb 04, 2019 05:38:47 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

टमाटर की पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक तरीके से खेती करना किसान के लिए नजीर बन गया है।

farmer news

टमाटर की खेती कर किसान बन गया लखपति, जानिए क्या हैं ये तरीका

महासमुंद. टमाटर की पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक तरीके से खेती करना किसान के लिए नजीर बन गया है। टमाटर की चमक से किसान की तकदीर भी बदल गई है। किसान ने आधुनिक तरीके से उत्पादन कर लाखों रुपए का मुनाफा कमाया है।

जज्बा और नए प्रयोग से किसान को कामयाबी मिली है। एक तरफ जहां टमाटर की बंपर आवक से टमाटर के भाव गिर गए है, वहीं दूसरी ओर कुछ किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्हें आमदनी भी हो रही है। हाइटेक विधि ड्रिप मल्चिंग और बांस रूटेंकिंग से कम पानी में खेती करने से किसान की कमाई में इजाफा किया है।ग्राम पिथौरा के अरविंद दुबे ने बताया कि उनके पास कुल 25 एकड़ जमीन है, उन्होंने 15 एकड़ में टमाटर का उत्पादन किया। इसमें किरश्मा हाइब्रिड टमाटर लगाया था। जिसका उत्पादन अच्छा हुआ है।

farmer news

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो