scriptछत्तीसगढ़ चुनाव: आज से बसों का अधिग्रहण, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी | Chhattisgarh Election: Bus acquisition from today travelers trouble | Patrika News

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज से बसों का अधिग्रहण, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

locationमहासमुंदPublished: Nov 16, 2018 04:43:22 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए अब आने वाले चार दिनों तक यात्रियों को आने-जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

chhattisgarh election

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज से बसों का अधिग्रहण, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

महासमुंद. छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए अब जिले की बसों का अधिग्रहण आज से शुरू हो जाएगा। इसके चलते आने वाले चार दिनों तक यात्रियों को आने-जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। गिनती की बसें ही कुछ ही मार्गों पर चल सकती है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन को 255 बसों की आवश्यकता है, लेकिन यहां पर केवल 166 बसें ही उपलब्ध है। बसों की कमी के चलते प्रशासन स्कूल बसों का भी अधिग्रहण कर रहा है। इसके बावजूद और बसों की आवश्यकता है। 236 रूट है, इसके लिए 255 बसों की जरूरत है। 150 बसों के लिए प्रशासन ने मांग पत्र भेजा है। आज से सभी बसें अधिग्रहित हो जाएंगी, वहीं स्कूल बसों का अधिग्रहण 17 नवंबर से किया जाएगा। छोटी गाडिय़ों का भी अधिग्रहण कर लिया गया है।
17 से 21 नवंबर तक ये वाहनें भी लोगों को नहीं मिल पाएंगी। जानकारी के मुताबिक चुनावी कार्य के लिए करीब 200 छोटे वाहनों की मांग की गई है, जिसमें टाटा सूमो, तवेरा, जायलो व स्कार्पियो वाहनें शामिल हैं। 16 से 20 तारीख तक सड़कों पर बसें व छोटी वाहनें भी कम चलेंगी। वैसे भी पिछले 10 दिनों से सड़कों पर बसें कम चल रही हैं, लोग परेशान हैं। ज्ञात हो कि दूसरे चरण का मतदान 20 तारीख को होगा। इन अधिग्रहित बसों से मतदान दल व सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र भेजा जाएगा।
यात्री कर रहे ट्रेनों व निजी साधनों का उपयोग
आने वाले चार दिनों तक लोगों को निजी साधन का उपयोग करना होगा या फिर ट्रेन की सुविधा लेनी पड़ेगी। बसों व छोटे वाहनों के अधिग्रहण होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ जाएगी। वहीं सरायपाली की ओर ट्रेन रूट नहीं होने के कारण इस ओर जाने वाले यात्रियों को चार दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने चुनाव वाहनों की सूची बना ली है। इसमें 236 बसें मतदान दलों के लिए, 200 छोटे चार पहिया वाहन अधिकारियों के दौरे के लिए और 200 मालवाहन चुनावी सामग्री को लाने के लिए हैं। इसके अलावा 144 गाडिय़ां सुरक्षा बलों के लिए हैं।
16 नवंबर से किया जाएगा बसों का अधिग्रहण
16 नवंबर से सभी बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। 17 नवंबर को स्कूल बसों और छोटे वाहनों का अधिग्रहण होगा। 236 रूटों के लिए 255 बसों की आवश्यकता है। कम पडऩे पर बसों की मांग की जाएगी।
शिवकुमार तिवारी, संयुक्त कलक्टर महासमुंद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो