scriptविवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी के सहआरोपी संदीप कुमार को जमानत | vivek tiwari murder case bail granted to accused sandeep kumar | Patrika News

विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी के सहआरोपी संदीप कुमार को जमानत

locationलखनऊPublished: Apr 17, 2019 04:06:48 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी संदीप को जमानत
– हाई कोर्ट से मिली जमानत
– कल्पना तिवारी ने किया जमानत का विरोध

vivek tiwari

विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी के सहआरोपी संदीप कुमार को जमानत

लखनऊ. विवेक तिवारी हत्याकांड के एक आरोपी संदीप कुमार की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है। कोर्ट का मानना है कि संदीप के खिलाफ मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी को उकसाने के साक्ष्य नहीं हैं। इस आधार पर हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। आरोपी यूपी पुलिस के सिपाही संदीप कुमार को जमानत पर रिहा करने का आदेश जस्टिश दिनेश कुमार सिंह ने दिया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1118368557115555840?ref_src=twsrc%5Etfw
कल्पना तिवारी ने किया जमानत का विरोध

विवेक तिवारी हत्याकांड के मामले में आरोपी संदीप कुमार ने बेल एप्लीकेशन हाई कोर्ट में डाली थी। मामले में संदीप के वकील ने कोर्ट में उसे निर्दोष बताया और उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मृतक विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी और उनके वकील ने बेल का विरोध किया। उनका तर्क है कि आरोपी पुलिसकर्मी है। उनके खिलाफ सारे सबूत हैं फिर भी उन्हें रिहा किया गया।
यह है विवेक तिवारी हत्याकांड

28 सितंबर, 2018 की रात लखनऊ के पौश इलाके में विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सना के साथ किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे दो बाइकसवार पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब वे नहीं रुके तो प्रशांत चौधरी ने विवेक पर गोली तान दी, जिससे कि उसकी मौत हो गई। जबकि सना इस मामले में बाल-बाल बच गईं। प्रशांत के साथ उस वक्त संदीप भी मौजूद थे, जिन्हें हत्या में बराबर जिम्मेदार माना गया। दोनों ही पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो