scriptUP विधानमंडल मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामा, समाजवादी पार्टी ने दिया धरना, कानून व्यवस्था और आजम खान पर कार्रवाई से नाराज | UP Vidhansabha Monsoon Satra samajwadi party dharna | Patrika News

UP विधानमंडल मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामा, समाजवादी पार्टी ने दिया धरना, कानून व्यवस्था और आजम खान पर कार्रवाई से नाराज

locationलखनऊPublished: Jul 18, 2019 11:36:31 am

– UP विधानमंडल मानसून सत्र (UP Vidhansabha Monsoon Satra) आज से शुरू
– समाजवादी पार्टी के विधायक और विधान परिषद सदस्यों का धरना
– प्रदेश की कानून व्यवस्था और आजम खान पर कार्रवाई से नाराज सपाई

UP Vidhansabha Monsoon Satra samajwadi party dharna

UP विधानमंडल मानसून सत्र शुरू होते ही हंगामा, समाजवादी पार्टी ने दिया धरना, कानून व्यवस्था और आजम खान पर कार्रवाई से नाराज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र (UP Vidhansabha Monsoon Satra) आज से शुरू हो गया। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधान भवन में विपक्ष के सरकार को घेरने के चलते मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चलाने का आग्रह किया। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक और विधान परिषद सदस्य शदन शुरू होने से पहले ही धरने पर बैठ गए। उनका धरना प्रदेश की कानून-वयवस्था और आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ कार्रवाई को लेकर है। इसके साथ ही विपक्ष मानसून सत्र की अवधि कम होने के चलते काफी नाराज हैं।

सपाई बैठे धरने पर

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक (MLA) व विधान परिषद सदस्य (MLC) आज सदन (UP Vidhan Sabha) शुरू होने से पहले ही विधान भवन प्रांगण में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना पर बैठे। इन सभी ने उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था और पूर्व मंत्री आजम खां (Azam Khan) के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना दिया। सपा के सदस्य सोनभद्र (Sonbhadra) तथा सम्भल (Sambhal) की घटना को लेकर नाराज हैं। आजम खां के खिलाफ चल रही कार्रवाई को सपाई दमन बता रहे हैं। धरने में सपा विधान मंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी (Ram Govind Chowdhary) के साथ विधान परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन (Ahmed Hasan) और बलराम यादव (Balram Yadav) भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो