scriptकेंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक की लहर, यूपी के नेताओं ने जताया दुख | up ministers on demise of union minister ananth kumar | Patrika News

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक की लहर, यूपी के नेताओं ने जताया दुख

locationलखनऊPublished: Nov 12, 2018 12:22:54 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कर्नाटक बंगलुरु के सांसद और रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया। वे 59 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे

ananth kumar

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक की लहर, यूपी के नेताओं ने जताया दुख

लखनऊ. कर्नाटक बंगलुरु के सांसद और रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया। वे 59 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनंत कुमार एक लोकप्रिय नेता थे। जनता से उनका गहरा जुड़ाव था। न्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अनंत कुमार जी की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा। मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1061817251618148352?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम ने कही यह बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अनंत कुमार ने कर्नाटक में पार्टी को मजबूती प्रदान की थी। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, जो हमेशा अपने अच्छे कार्यों के लिए जाने जाएंगे। अनंत कुमार ने युवा उम्र में ही पॉलिटिक्स जॉइन कर सोसायटी के वेलफेयर के लिए काम किया था।
https://twitter.com/narendramodi/status/1061784899802152960?ref_src=twsrc%5Etfw
अनंत कुमार के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि उनका निधन देश के सार्वजनिक जीवन में एक बहुत बड़ी क्षति है, खासकर कर्नाटक के लोगों के लिए।

https://twitter.com/ANI/status/1061789929842335744?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अनंत कुमार एक मंझे हुए सांसद थे। अपनी काबिलियत से उन्होंने देश की सेवा की थी। लोक कल्याण के लिए जुनून और समर्पण के लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए, कम है।
https://twitter.com/ANI/status/1061787770950242304?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने भी व्यक्त किया शोक

अनंत कुमार के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा है कि अनंत कुमार के निधन से उन्हें दुख है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
https://twitter.com/hashtag/AnanthKumar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो