scriptबीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें लिस्ट | Sultanpur BJP kisan morcha mandal adhyaksh list | Patrika News

बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें लिस्ट

locationलखनऊPublished: Sep 21, 2018 05:12:29 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

. सुलतानपुर जिले के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है

Sultanpur

बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें लिस्ट

सुलतानपुर. जिले के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की उपस्थिति में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष काली सहाय पाठक एवं महामंत्री रमेश तिवारी ने किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इस मौके पर जगजीत सिंह छंगू ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले के किसान भाइयों के विकास के लिए चल रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और उसका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए शिद्दत से जुट जाएं।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष काली सहाय पाठक ने कहा किसान का कल्याण व सर्वागीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में किसान मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। सभी मंडल अध्यक्षों से अध्यक्ष सहित 16 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने को कहा है। कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो मंत्री, एक मीडिया /सोशल मीडिया प्रभारी एवं 9 कार्यकारिणी सदस्य होंगे। उन्होंने कहा किसानों की योजनाओं का लाभ ईमानदारी से पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा। जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि 21 अक्टूबर शुक्रवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर विधानसभा मतदाता प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक कैम्प कार्यालय पयागीपुर में आयोजित होगी।
रन फ़ॉर यूनिटी का जिला प्रमुख घोषित भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा नेता एवं जिला बालीवाल संघ के जिला सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैम्पियन को भाजपा के “रन फार यूनिटी” कार्यक्रम का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम बीजेपी के सभी 18 मंडलों में आयोजित होंगे। रघुवंशी ने बताया कि सेवा सप्ताह अन्तर्गत दो मंडलों लंभुआ एवं अर्जुनपुर मंडल अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंभुआ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ में स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को आयोजित किये गये।
भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा
बल्दीराय – घनश्याम तिवारी, कुड़वाऱ- ओमशंकर गिरी, धनपतगंज- करुणा शंकर, पाठक नगर सुलतानपुर- पंकज पांडे, शिवनगर- राम प्रकाश वर्मा, कटका – सरवेन्द्र वर्मा, भदैया- आनन्द सिंह, कादीपुर- रमेश कुमार वर्मा, लंभुआ- रमाशंकर तिवारी, करौंदीकला- चन्द्रभान उपाध्याय, दोस्तपुर -संतोष कुमार पांडे, अखण्डनगर -नरेन्द्र कुमार वर्मा, पीपी कमैचा- पंकज तिवारी, दूबेपुर- गोविन्द तिवारी, कूरेभार- ह्रदयराम वर्मा, जयसिंहपुर- कृपाशंकर मिश्रा, मोतिगरपुर- श्यामलाल अर्जुनपुर- महेन्द्र बहादुर सिंह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो