scriptशिवपाल पर अखिलेश का बड़ा बयान-बोले-ए, बी, सी, डी टीम से नहीं भाजपा से है मेरी लड़ाई | SP head Akhilesh Yadav said Due to fight in CBI my diet is increasing | Patrika News

शिवपाल पर अखिलेश का बड़ा बयान-बोले-ए, बी, सी, डी टीम से नहीं भाजपा से है मेरी लड़ाई

locationलखनऊPublished: Oct 26, 2018 05:36:31 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बोले-जब से सीबीआई का झगड़ा हुआ है तब से वे दो रोटी ज्यादा खा रहे हैं।
 

akhilesh

शिवपाल पर अखिलेश का बड़ा बयान-बोले-ए, बी, सी, डी टीम से नहीं भाजपा से है मेरी लड़ाई

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब से सीबीआई में झगड़ा हुआ है तब से वे दो रोटी ज्यादा खा रहे हैं। उन्हें सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। बार-बार सीबीआई। नदी के किनारे मत जाओ सीबीआई बैठा दी जाएगी। एक्सप्रेस-वे पर मत जाओ सीबीआई आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा व अन्य सरकारों ने सीबीआई जैसी संस्था का गलत उपयोग किया है। भाजपा सरकार देश के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा के विधायक रहते एक अलग पार्टी बनाने पर कार्रवाई के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा है कि उनकी लड़ाई भाजपा से है, लेकिन भाजपा की ए, बी, सी, डी, ई, एफ एंड जी किसी टीम से नहीं है। अखिलेश ने साफ किया कि वे भाजपा को सत्ता से आने को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न कि दूसरी तीसरी टीम से टकराने के लिए।
भाजपा के वादे खोखले दिख रहे हैं
सपा कार्यालय में छात्र संघ का चुनाव जीत कर आए छात्रों का स्वागत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन लाखों को भी नौकरी नहीं मिली। नए उद्योगों को लगाने का वादा किया था, पुराने भी बंद होने लगे। किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था, आय आधी से भी कम हो गई। भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया था, रोफेल घोटाला एक उदाहरण है। कहा कि भाजपा के सारे वादे खोखले ही साबित हुए हैं। यही कारण है कि जो युवा पहली बार वोट डालने जा रहे हैं वो भी सपा की ओर देख रहे हैं।
भाजपा का खेल- अर्ध कुंभ को कुंभ बताती है
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता इतनी बातें करते हैं कि वे मूल तथ्य भी भूल जाते हैं। इलाहाबाद में अर्ध कुंभ होने जा रहा है और भाजपाई उसे कुंभ बता रहे हैं। भाजपा ने लोगों को मन भटकाने के लिए किसान कुंभ भी बना दिया। किसान फसल बचाने के लिए सो नहीं पा रहा है। किसान की दुर्दशा ऐसी की देश के 40,000 किसानों ने आत्महत्या की। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। दफ्तरों में ताले लग रहे हैं। बैंक बंद हो रहे हैं। देश के केवल 2000 लोग पैसा दे दें तो अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी। इन सब को देखकर नवजवान और किसान अब दूसरे दलों की ओर देखने को मजबूर हो गया है। जब बात देश की हो तो नवजवान सप पर भरोसा करते हैं।
शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा के विधायक रहते एक अलग पार्टी बनाने पर कार्रवाई के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा है कि उनकी लड़ाई भाजपा से है, लेकिन भाजपा की ए, बी, सी, डी, ई, एफ एंड जी किसी टीम से नहीं है। अखिलेश ने साफ किया कि वे भाजपा को सत्ता से आने को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न कि दूसरी तीसरी टीम से टकराने के लिए।
2019 में नौजवान भाजपा को जीतने नहीं देंगे

अखिलेश ने आखिर चाचा शिवपाल पर क्यों दिखाया रहम, नहीं लिया ऐक्शन, उनके मूड को जानने के लिए सपा कार्यालय में आयोजित छात्र संघ के कार्यक्रम और प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का उत्तर देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी और अन्य विवाद में पडऩे वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आखिर अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव पर क्यों रहम कर रहे हैं। आखिर उन्होंने सपा के विधायक होने के बाद भी नई पार्टी के गठन करने पर शिवपाल के खिलाफ ऐक्शन क्यों नहीं लिया। शिवपाल विधानसभा में एसपी विधायक के तौर पर पंजीकृत हैं, पर वह उन पर कोई ऐक्शन नहीं लेगे। किरणमय नंदा ने कहा कि बीजेपी महोल ऐसे बनाती है कि जैसे वे जीत रहे हो। पर बीजेपी के उम्मीदवार हार गए। 2019 के चुनाव में नवजवान भाजपा को जीतने नहीं देंगे। ये धोकेबाज सरकार को हटा देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो