script

शिवपाल ने किया पार्टी को और सक्रिय, दूसरे दलों के कई नेता सम्पर्क में आए

locationलखनऊPublished: Nov 18, 2018 03:06:41 pm

Submitted by:

Anil Ankur

शामिल होने वाले अखिलेश से नाराज

Shivpal Singh Yadav and Akhilesh Yadav

शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में हर रोज नया मोड़ आ रहा है। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव द्वारा नई पार्टी समाजवादी प्रगतिशील पार्टी लोहिया बनाए जाने के बाद उसमें सपा बसपा और अन्य दलों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरे दलों के दो दर्जन नेता शिवपाल के सम्पर्क में हैं और वे जल्द ही उनकी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।
सपा और बसपा के नेताओं को तरजीह
शिवपाल सिंह यादव ने हाल में जिन लोगों को पार्टी में शामिल किया है उनमें ज्यादातर सपा और बसपा के नेता और उनके समर्थक हैं। सपा के वे नेता शामिल किए गए जो बीते डेढ़ दो वर्षों से पार्टी में उपेक्षित थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उन्हें तरजीह नहीं दी जा रही थी। इनमें से कई ऐसे नेता भी थे जो पार्टी के गठन के समय से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करते रहे हैं।
शामिल होने वाले अखिलेश से नाराज
शिवपाल सिंह यादव की पार्टी समाजवादी प्रगतिशील पार्टी लोहिया में ज्यादातर वे नेता शामिल हो रहे हैं जिन्हें सपा में शिवपाल खेमे का समझा जाता था। यही कारण है कि सपा के अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव उन्हें ज्यादा तवज्जोह नहीं दे रहे थे। अब शिवपाल की पार्टी बन जाने के बाद वे शिवपाल के साथ खुलकर सपा के विरोध में अपने बयान जारी कर रहे हैं। मायावती से बार बार डाट खाने वाले और सपा के नाराज नेता शिवपाल की पार्टी में जल्द ही शामिल होंगे। इसकी तारीख शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो