scriptअब राम की नगरी अयोध्या को खूबसूरत बनाएगी कोरिया की रानी, दीपोत्सव में दिखेगी ‘किम हे’ की झलक | South Korean carvan for Tourism and investment in lucknow UP | Patrika News
लखनऊ

अब राम की नगरी अयोध्या को खूबसूरत बनाएगी कोरिया की रानी, दीपोत्सव में दिखेगी ‘किम हे’ की झलक

साउथ कोरिया के रिपब्लिक अम्बैसेडर शिन बोंगकिल ने भारत में टूरिज्म और इंवेस्टमेंटस पर बात की

लखनऊSep 18, 2018 / 09:47 am

Mahendra Pratap

korean carvan

लखनऊ में आयोजित हुआ ‘कोरियन कारवां’, निवेश और सांस्कृतिक कार्यों पर हुई चर्चा

लखनऊ. सोमवार को लखनऊ में कोरियन कारवां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साउथ कोरिया के रिपब्लिक अम्बैसेडर शिन बोंगकिल ने भारत में टूरिज्म और इंवेस्टमेंटस पर बात की। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में यूपी में अब इन्वेस्टमेंट की काफी ग्रोथ हुई है। इसके साथ ही भारत व कोरिया के दो हजार सालों केे सांस्क्रतिक संंबंधों की झलक इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में दिखेगी। इस दौरान कोरिया का ‘किम हेे’ पर्व मनाया जाएगा। साथ ही कोरिया की रानी सूरी रत्ना के बन रहे स्ममारक का छह नवंबर को होगा उद्घाटन।
वहीं मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि यूपी और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए कोरिया के किम हे फेस्टिवल में यूपी के कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरियाई कंपनी यूपी में निवेश की इच्छुक है।
शिन बोंगकिल ने बताया कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरिया आए थे। तब ग्रैंड लेवल पर किन सेक्टर्स और किन एरियाज में इन्वेस्ट करना चाहिए, इस पर बात की गयी थी। पहले इन्वेस्टर्स इंडिया में इन्वेस्ट करने को तैयार नहीं थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इंडिया में इन्वेस्टमेंट की अपार सीमाएं झलकी हैं। उन्होंने मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन की तारीफ कर कहा कि मेक इन इंडिया और जीएसटी एक अच्छा कदम है। इससे कई मायनों में इकोनॉमी को फायदा होगा। भारत के मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे प्रोग्राम में कोरिया साथ देना चाहता है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में कोरियाई कंपनी सैमसंग ने यूपी में अपने सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कोरियाई राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद थे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी में भी कई कोरियाई कंपनियां निवेश करने की इच्छुक हैं। मौजूदा समय में कोरियाई कंपनियां यूपी में निवेश के मामले में सबसे आगे हैं।
भारत एक प्रगतिशील देश

भारत एक प्रगतिशील देश है और यह उत्पादों के लिए विश्व का बहुत बड़ा मार्केट है। कोरिया की कंपनी सैमसंग, एल जी भारतीयों के हर घर में मौजूद है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश से अयोध्या की राजकुमारी सूरी रतना समुंद्र के रास्ते कोरिया गई और वहा के राजा से शादी की। उससे किम डायनेस्टी की शुरुआत हुई। आज कोरिया में लगभग 10 % लोग इस डायनेस्टीके है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राजकुमारी सूरी रतना जिन्हे कोरिया में प्रिंसेस कहा जाता है , उनके नाम से एक पार्क का निर्माण भी हुआ है।
अयोध्या में होगा इन्वेस्टमेंट

शिन बोंगकिल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक खूबसूरत सिटी है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। अयोध्या हाई क्वालिटी जगह नहीं है। ऐसे में वहां पर इकोनॉमिक कॉपरेशन के तहत मेमोरियल पार्क विकसित किए जाने की योजना है, जिसका उद्घाटन दीपोत्सव के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या के पैलेस को होटल में विकसित करने की योजना है।
इसलिए चुना अयोध्या को

अयोध्या और कोरिया का हिस्टोरिक कनेक्शन है। प्राचीन काल में, बौद्ध धर्म कोरिया और भारत के बीच संबंधों का आधार था। चौथी शताब्दी के उत्तरार्ध में कोरिया को बौद्ध धर्म पेश किया गया था और कोरिया के तीन साम्राज्यों में से पहला कुग्यूरो बौद्ध धर्म प्राप्त हुआ था। किम सोसुरीम (371-384) के शासनकाल के दौरान, बौद्ध धर्म आधिकारिक तौर पर कोरिया में मान्यता प्राप्त था।
कोरिया की राजकुमारी सूरी रत्ना का भगवान राम की नगरी अयोध्या से कनेक्शन है। अयोध्या से दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत में बने किमहये शहर आ गयी थी। उन दिनों कोरिया में ‘काया’ राजवंश का शासन था और किम सुरो वहां के राजा थे, जिससे राजकुमारी को प्रेम हो गया और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए थे।
दक्षिण कोरियन साहित्य में अयोध्या को ‘अयुता’ के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं दक्षिण कोरियन सरकार ने अपनी पूर्व रानी की स्मृति में एक स्मारक भी बनवा रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन भारत आए थे। इस दैरान उन्होंने पाया कि भारत और कोरिया कई मामलों में कॉमन वैल्यू शेयर करते हैं।
जंप फेस्टिवल शो

कार्यक्रम के बाद ‘जंप फेस्टिवल’ कार्यक्रम का आयोजन संगीत नाटक अकादमी में किया गया। यह कोरिया में चर्चित शो है, जिसमें मार्शल आर्टस, एक्रोबेटिक्स और कॉमेडी होती है। यह भारत के 2015 कोरिया फेस्टिवल में हिट था।

Home / Lucknow / अब राम की नगरी अयोध्या को खूबसूरत बनाएगी कोरिया की रानी, दीपोत्सव में दिखेगी ‘किम हे’ की झलक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो